Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

पॉँच दौर की वार्ता के बाद भी लद्दाख में पांगोंग त्सो झील और गल्वान घाटी के मुद्दे पर भारत-चीन के बीच कम नहीं हो पाया तनाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2020, शनिवार। भारत और चीन की सेना के बीच इस सप्ताह कम से कम पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। इसके बाद भी लद्दाख में पांगोंग त्सो झील और गल्वान घाटी के मुद्दे पर तनाव कम नहीं हो पाया है। विवादित सीमा क्षेत्र में दोनों पक्षों का आक्रामक रुख बरकरार है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। लद्दाख में पांगोंग त्सो झील और गल्वान घाटी में चीन के दवाब के जवाब में भारतीय सेना ने भी वैसा ही रुख अपना रखा है।

दोनों पक्ष अपनी स्थिति में आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं

  • सूत्रों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह के दौरान इन दोनों जगहों पर सेना की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात की गई है। जब तक दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थिति में आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं,  तबतक तनाव कम नहीं हो सकता। कूटनीतिक चैनल दोनों सेनाओं के बीच तनाव कम करने में जुटे हैं। गल्वान घाटी में भारत के सड़क निर्माण पर चीन की आपत्ति के बाद तनाव पैदा हो गया। पांच मई को हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख में गैर चिह्नित सीमा के समीप दोनों पक्षों ने उपस्थिति बढ़ा दी। जिस तरह की टकरावपूर्ण स्थिति लद्दाख में पैदा हुई वैसी ही स्थिति नौ मई को उत्तरी सिक्किम में भी पैदा हुई।

चीन की सेना सामान्य निगरानी में पैदा कर रही है बाधा 

  • सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाओं के स्थानीय कमांडर समाधान निकलने तक वार्ता में जुटे रहेंगे। तनाव बढ़ने के बीच भारत ने गुरुवार को कहा था, चीन की सेना सामान्य निगरानी में बाधा पैदा कर रही है। सीमा प्रबंधन के प्रति भारत ने हमेशा अत्यंत जिम्मेदारी वाला रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया ब्रीफिंग में मजबूती से चीन के तर्क को खारिज किया था।

पूर्वी लद्दाख में चीन से बढ़ी तनातनी के बीच एलएसी पहुंचे सेना अध्यक्ष

  • उधर, पूर्वी लद्दाख में चीन से बढ़ी तनातनी के बीच भारतीय थल सेना अध्यक्ष एमएम नरवाने शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहुंचे। यहां उन्होंने गल्वान घाटी में चीनी सैनिकों के जमावड़े से उपजे हालात का जायजा लिया। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। चीन द्वारा गल्वान घाटी में घुसपैठ कर टेंट लगा लिए गए हैं। इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवान इस समय किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

अमेरिका ने किया आगाह, कहा- चीन का यह संकेत खतरनाक है, इसे हल्‍के में न ले भारत

  • व्‍हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में भारत-चीन सरहद पर हुई सैन्‍य हलचल को लेकर नई दिल्‍ली को आगाह किया है। अमेरिका ने कहा है कि चीन भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ उत्तेजक और जबरदस्त सैन्य और अर्धसैनिक गतिविधियों में लगा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का यह संकेत खतरनाक है और भारत को इसे हल्‍के में नहीं लेना चाहिए। खास बात यह है कि यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब हाल में एक अमेरिकी सुरक्षा रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि चीन ने गुप्‍त रूप से अपनी सामरिक शक्ति में बड़ा इजाफा किया है। उसके पास ऐसी मिसाइलें हैं, जिसकी पहुंच अमेरिका तक है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *