Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

केवल अनुमान के हिसाब से उड़ते हेलीकॉप्‍टर

पहाड़ की घाटियों में सुरक्षित नहीं है एयर स्पेस, केवल अनुमान के हिसाब से उड़ते हेलीकॉप्‍टर

उत्‍तरकाशी भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ के लिहाज से अति संवेदनशील पहाड़ की घाटियों में मौसम की चुनौतियों के साथ सुरक्षित एयर स्पेस नहीं है। इसके कारण हेली के क्रैश होने या फिर इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं घटित हो रही हैं। आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र बनाए अस्थाई हेलीपैड तक पहुंचने के लिए सुरक्षित रूट और कोई चार्ट तैयार नहीं किया है। केवल अनुमान के हिसाब से असुरक्षित एयर स्पेस में राहत-रेस्क्यू की उड़ानें भरी जा रही हैं।

उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र में बीते रविवार की तड़के बादल फटने के कारण कई गांवों में भारी नुकसान हुआ। प्रभावितों को तत्काल राहत रेस्क्यू पहुंचाने के लिए हेली रेस्क्यू शुरू किया गया। यह रेस्क्यू असुरक्षित ढंग से चल रहा है। यह भी प्रशासन और हेली के पायलटों को पता नहीं है कि कहां-कहां ट्रॉली के तार हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में दोपहर के बाद वायु दवाब भी अधिक बन रहा है, जिसके कारण हेली रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं।

बीते मंगलवार की शाम देहरादून से मोरी आया वायु सेना का हेलीकॉप्टर मोरी में लैंडिंग नहीं कर पाया था। इसी तरह से वायु सेना ने आराकोट के हेलीपैड को भी अपने चॉपर की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए सुरक्षित नहीं पाया। इसके कारण वायु सेना ने बीते दिनों केवल मोरी के ही हेलीपैड से रेस्क्यू अभियान चलाया था। शुक्रवार को जिस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी उस हेलीकॉप्टर ने आराकोट से उड़ान भरी थी, जिसे आराकोट से कुछ ही दूरी पर जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ीं। स्थानीय स्तर पर कोई सही रूट चार्ट नहीं बना है।आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित एयर स्पेस की होती दिक्कतें

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल कहते हैं कि हेलीकॉप्टर के संचालन का सबसे सुरक्षित समय सुबह का होता है, लेकिन सही एयर स्पेस भी होना चाहिए। इससे हेलीकॉप्टर आसानी से उड़ान भी भर सके और लैंडिंग भी कर सके। हालांकि, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित एयर स्पेस जैसी दिक्कतें होती हैं।

प्रभावित क्षेत्र में अस्थाई तौर पर बनाए गए हेलीपैड 

डॉ. आशीष चौहान (जिलाधिकारी, उत्तरकाशी) का कहना है कि आराकोट क्षेत्र हेली रेस्क्यू के जरिये काफी सहायता मिली है। एक घटना हेली क्रैश होने और एक हेली की इमरजेंसी लैंडिंग की हुई है। प्रभावित क्षेत्र में अस्थाई तौर पर हेलीपैड बनाए गए हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!