Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

रोगियों के उपचार के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि देगा नैनीताल बैंक

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार, देहरादून। नैनीताल बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पन्त ने अपना एक माह का वेतन कोरोना पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी स्वेच्छा से अपने निजी स्रोतों से लगभग 14 लाख रुपये का योगदान कोविड-19 वायरस से पीड़ित रोगियों के उपचार हेतु शीघ्र ही प्रधानमंत्री राहत कोष में भेज देंगे। इस प्रकार बैंक का प्रधानमंत्री राहत कोष मंे कुल योगदान रुपये 15.00 लाख होगा जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हांेने बताया कि इसके अतिरिक्त बैंक अपने कार्पोरेट सामजिक दायित्व की जिम्मेदारी उठाते हुऐ अपने सीएसआर कोष से 11 लाख रूपये कोरोना पीड़ित रोगियों के उपचार हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में शीघ्र ही योगदान करने जा रहा है। अपने एक वर्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल की ओर इशारा करते हुऐ पन्त ने बताया कि 31.03.2019 के रु. 10931.00 करोड़ के कुल व्यवसाय के सापेक्ष बैंक ने लगभग 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के अंत में लगभग 11800 करोड़ का व्यवसाय अर्जित किया है, जिसमे कुल जमा राशियाँ 7679 करोड़ तथा ऋण राशियाँ लगभग 4118 करोड़ शामिल है। बैंक का ऋण जमा अनुपात समाप्त वित्तीय वर्ष के अंत में 53.63ः रहा एवं वर्ष का परिचालन लाभ 115 करोड़ रहा, जोकि वर्तमान कठिन वेश्विक आर्थिक मंदी, सुस्त औद्योगिक गतिविधियों एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में अत्यंत उल्लेखनीय है। यहां यह उल्लेखनीय है कि बैंक कोरोना वायरस के प्रतिबंधों से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के दौरान भी निरंतर निर्वाध बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान कर समाज सेवा कर रहा है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बैंक कोरोना वायरस से उत्पन्न भुखमरी मे दैनिक मजदूरों को खाद्यान एवं भोजन उपलब्ध कराने हेतु अपने सी एस आर कोष से रुपये 51000 रु नगर निगम, हल्द्वानी को शीघ्र ही सहायता के रूप मे जारी कर रहा है। बैंक की 2020-21 वित्तीय वर्ष मे विकास हेतु अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जोकि वर्तमान विपरीत परिस्थितियों के सामान्य होने पर जारी की जाएगी। दिनेश पंत ने कोरोना वायरस द्वारा उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में उत्तराखंड के सभी नागरिकों, बैंक के ग्राहकों, कर्मचारियों तथा अन्य सभी हितधारकों को अपने-अपने घरों मंे रहने का आग्रह किया ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। उन्हांेने सभी उत्तराखंड वासियों के अच्छे स्वास्थ्य कि कामना भी की।

इस अवसर पर बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी ओम प्रकाश जगरवाल, वाइस प्रेसिडेंट रमन गुप्ता तथा एसोशिएट वाइस प्रेसिडेंट बीबी पांडे इत्यादि बैंक के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!