Breaking News :
>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज
दिल्लीदेश

घने कोहरे में डूबा समूचा उत्तर भारत, कई राज्यों में रेड अलर्ट

नए साल पर होगी बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2023, गुरूवार, नई दिल्ली। सामान्य तापमान के बीच शीत लहर ने एकाएक जोर पकड लिया है जिससे कई राज्यों के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए रैड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं समूचा उत्तर भारत पने कोहरे में डूब गया है।

पंजाब-हरियाणा सहित पडोसी राज्यों में धुंध की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रह चुकी है, इसके चलते उत्तर भारत सहित आसपास के 15 के करीब राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में आ चुके हैं। बढ़ रही ठंड से आम जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो रहा है, वहीं, धुंध से यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगह विजिबिलिटी जीरो हो गई है। उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसम्बर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसम्बर से वैस्टर्न डिस्टबैस एक्टिव होगा। इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इस सिस्टम का असर 2 जनवरी को भी रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
27 दिसंबर तक पंजाब में सुचह व देर रात के समय घनी धुंध पडऩे की संभावना है। 28 व 29 दिसम्बर को मौसम साफ रहेगा जबकि 30 व 31 दिसम्बर को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

रात में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम
वहीं, रात के समय कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रिकार्ड की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और रेड अलर्ट के कारण एहतियाय बरतने को कहा गया है। अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में बारिश पडऩे के आसार भी बने हुए हैं। इसके चलते ठंड बढ़ेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक सावधानी अपनाने व हाइवे पर संभलकर चलने का परामर्श जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!