Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्ड

तेज धमाके के साथ देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का इंजन पटरी से नीचे उतरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2023, रविवार, देहरादून। दून रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। इस दौरान कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन इससे देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इन ट्रेनों को कई घंटे की देरी से रवाना किया गया।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। इसी बीच इंजन तेज धमाके के साथ पटरी से नीचे उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा था।

इसके चलते देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को जहां एक घंटे की देरी से रवाना किया गया। वहीं, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस और देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं की जा सकी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के चलते यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक समेत तमाम आला अधिकारियों को दे दी गई है। मंडल रेल प्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!