Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
देश

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादियों को मार गिराया

कश्मीर के जिला शोपियां में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। रिहायशी इलाके में और आतंकी होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में सेना, पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों का आशंका है कि इलाके में एक आतंकी मौजूद है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी शांत है, जबकि अन्य आतंकियों के इलाके में मौजूद होने की पुष्टि करने के लिए घर-घर की तलाशी ली जा रही है।

मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से संबंधित है। इनमें एक आतंकी पहचान इशफाक अहमद पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी जिला कुलगाम के यारीपोरा इलाके के गांव हंगलबुच के तौर पर हुइ है। सुरक्षाबलों का कहना है कि दूसरा आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाइ है। इशफाक 2016 से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था।

पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले शोपियां में आतंकी देखे जाने की सूचना मिली थी। उसी दौरान से सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त दल यहां तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। आज सुबह यह सूचना मिली कि शोपियां के ख्वाजा रेबन के जेनापोरा में कुछ संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। सुरक्षाबल के जवान तुरंत वहां पहुंच गए और रिहायशी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुबह करीब 6.40 बजे सुरक्षाबलों के बीच अपने आप को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजिशन संभालते हुए जवाब में गोलियां चलाई। आंधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी गोलीबारी जारी रही। सुरक्षाबलों ने अगले आधे घंटे में दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि दूसरे आतंकी के मरने के बाद गोलियां चलना बंद हो गया है परंतु सुरक्षाबलों को आशंका है कि अभी भी इलाके में एक आतंकी मौजूद है। उसकी तलाश के लिए फिलहाल तलाशी अभियान चलाया हुआ है। वहीं, सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है परंतु वे दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!