Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
देश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर; 1 अन्य घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, शुनिवार, 6 मई 2023, जम्मू जम्मू कश्मीर में राजौरी व बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने घेराबंदी तेज कर दी। शनिवार को सेना ने राजौरी में एक आतंकवादी को मार दिया है जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। वहीं, बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। इस आतंकी के तार लश्कर से जुड़े हैं।

राजौरी में सेना के जवानों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है जबकि एक अन्य आतंकी घायल हो गया है। अभी भी राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है। आतंकी के पास से 1एक एके 56 रायफल, चार मैग्जीन, कुछ कारतूस, एक 9 एमएम की पिस्टल, 3 ग्रेनेड और विस्फोट सामग्री मिली है। 

बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षाबल आतंकियों के खात्मे में लगे हैं। इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी को मार दिया गया है। इस आतंकी के तार लश्कर से जुड़े हैं। आतंकी का नाम आबिद वानी है। वह दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के बाबपोरा का निवासी था। 

स्थिति का जायजा लेने के लिए अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी जाएंगे। शनिवार को घाटी में जारी मुठभेड़ का जायजा लेने के लिए वह राजौरी का दौरा करेंगे। घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बीच आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं और उन्हीं के खात्मे के लिए सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। अब इसी ऑपरेशन का जायजा लेने खुद रक्षा मंत्री पहुंचेंगे।

राजौरी में लगातार मुठभेड़ जारी है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी जारी है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए अब सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे घाटी का दौरा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान विस्फोट में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं। राजौरी में जारी मुठभेड़ की पल-पल की अपडेट उन्हें दी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!