Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

सरकारी और स्वरोजगार के क्षेत्र में नई नौकरियाँ खोलने के लिए धामी सरकार दृढ़ संकल्पित, शीघ्र भरे जायेंगे 24 हजार खाली पद

  • पुष्कर सिंन्ह धामी सरकार का 24 हजार खाली पदों को भरने का पक्का इरादा,  युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर भी है फ़ोकस।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। सत्ता की कमान हाथों में आने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस सरकारी और स्वरोजगार के क्षेत्र में नई नौकरियाँ खोलने का है। ऐसा करके वह बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस को बैकफुट पर लाना चाहते हैं। कांग्रेस और अन्य विरोधी दल बेरोजगारी के मुद्दे पर हमलावर हैं।

मुख्यमंत्री ने कमान संभालते ही पहली ही कैबिनेट की बैठक में 22 हजार पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि पहले चरण में सरकार 13 हजार पदों को तत्काल भरेगी। सूत्रों के मुताबिक, घोषणा के बाद अब सरकार यह पता लगा रही है कि विभागों में सीधी भर्ती, पदोन्नति और बैकलॉग के कितने पद हैं। इनके बारे में सभी विभागों से ब्योरा माँगा गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर कार्मिक विभाग अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को निर्देश जारी कर खाली पदों का ब्यौरा देने के लिए कहा। लेकिन कुछ विभागों को छोड़कर अधिकांश विभागों से ब्योरा नहीं आया है। कार्मिक विभाग को दोबारा पत्र भेजकर विभागों से तत्काल सूचना देने को कहा है।

खुद मुख्यमंत्री धामी करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही विभागों से पदों की वर्तमान स्थिति की सूचना माँगी गई है। हालांकि सरकार के पास 24 हजार खाली पदों की जानकारी है, लेकिन वास्तविक संख्या विभागों से ब्यौरा प्राप्त होने की बाद ही साफ हो सकेगी। विभागों से सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री इसकी समीक्षा करेंगे और इन्हें भरने की प्रक्रिया जल्दी शुरू करने के निर्देश जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी का इरादा – विभागों में खाली लगभग 24 हजार पद भरे जायेंगे, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर विभागों में खाली करीब 24 हजार पदों को भरने का इरादा जताया है। मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार खाली पदों को तो भरेगी ही, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!