Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा रोजगार का विकल्प, शासन स्तर पर चल रही तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 नवम्बर 2022, देहरादून। हवाई अड्डा, हेलीपैड, वित्त संस्थानों समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देने के लिए उत्तराखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन की तैयारी हो रही है। शासन इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन का सुझाव दिया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गृह विभाग की समीक्षा बैठक में एसआईएसएफ के गठन के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय से एक बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन शासन ने प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां लगाकर पुलिस मुख्यालय को दोबारा परीक्षण और संशोधन के साथ नया प्रस्ताव बनाने को कहा है। 

राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्व सैनिकों को शामिल करने का प्रस्ताव है। सोच यह है कि सुरक्षा बल में उन सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को शामिल किया जाए, जिनकी आयु एक निर्धारित सीमा से अधिक न हो।

पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा रोजगार का विकल्प

राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन से सेना से रिटायर्ड सैनिकों के लिए रोजगार का एक विकल्प खुलेगा। सैन्य बहुल राज्य में पूर्व सैनिकों की बड़ी तादाद है। इस लिहाज से पूर्व सैनिकों के लिए यह बेहतर साबित होगा। 

एसआईएसएफ की स्थापना से राज्य में एयरपोर्ट, हेलीपैड और वित्तीय संस्थानों को दक्ष फोर्स मिल सकती है। उत्तराखंड सरकार हवाई कनेक्टिविटी और इससे जुड़ी अवस्थापना पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे स्थानों पर पुलिस फोर्स या केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होती है। इसके अलावा अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान पर औद्योगिक सुरक्षा बल की सेवाएं भी ले सकते हैं। 

शासन स्तर पर पिछले दिनों एक बैठक के दौरान बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने वित्तीय संस्थानों, कोषागारों और एटीएम की सुरक्षा के लिए अलग से कोई फोर्स बनाने का सुझाव दिया था। एसआईएसएफ इसके लिए एक विकल्प हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!