Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
राजनैतिक-गतिविधियाँ

टिहरी के सियासी फार्मूले पर खरी उतरीं महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह

टिहरी। लोकसभा की टिहरी गढ़वाल सीट पर राज परिवार से ताल्लुक रखने वाली माला राज्यलक्ष्मी शाह पर भाजपा ने तीसरी बार विश्वास जताया है। सिटिंग-गेटिंग फामरूले के अलावा टिहरी राजघराने की विरासत, क्षेत्र में लगातार सक्रियता व उपलब्धता, गोर्खाली वोटरों के बीच अच्छी पैंठ ने उनके टिकट में अहम भूमिका निभाई तो महिला प्रत्याशी होने का फायदा भी मिला।

टिहरी सीट की सियासी पृष्ठभूमि को देखें तो इस पर अधिकांशत: टिहरी राज परिवार का ही दबदबा रहा है। इस मर्तबा भी भाजपा ने टिहरी राज परिवार की महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह को ही मैदान में उतारा है। नेपाल के राज परिवार की बेटी माला राज्यलक्ष्मी शाह का विवाह 1973 में मनुजेंद्र शाह के साथ हुआ। मनुजेंद्र शाह टिहरी रियासत के अंतरिम शासक रहे मानवेंद्र शाह के पुत्र हैं। महारानी के सियासी सफर पर नजर दौड़ाएं तो राजनीति में उनका पदार्पण वर्ष 2012 में हुआ। तब टिहरी सीट के उप चुनाव में भाजपा ने महारानी राज्यलक्ष्मी शाह को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा को हराया। सिटिंग-गेटिंग फामरूले के तहत 2014 में भी भाजपा ने उनपर भरोसा जताया और उन्होंने जीत दर्ज की।

अब इस सीट पर भाजपा ने राज्यलक्ष्मी शाह को ही मैदान में उतारा है। उनके टिकट के पीछे सिटिंग-गेटिंग के फामरूला तो अहम रहा ही है, उत्तराखंड से एक महिला के भी लोस में प्रतिनिधित्व कायम रखने को भी कारण माना जा रहा है। टिहरी सीट पर राज परिवार को सम्मान की दृष्टि से देखने वाले समर्थकों में दबदबा होने के अलावा गोर्खाली मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ ने भी टिकट की राह आसान की। पूर्व में कांग्रेस की नेपाली मूल के वोटरों के बीच अच्छी पैंठ थीं, मगर राज्यलक्ष्मी शाह के सियासत में आने से भाजपा ने इसमें जबर्दस्त सेंधमारी की है। राजनीति के जानकारों की मानें तो सांसद बनने के बाद वह क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहीं।

महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह

  • पति का नाम: मनुजेंद्र शाह
  • पिता का नाम: सेवानिवृत्त जनरल अजरुन एसजेबी राणा
  • माता का नाम: रानी बिंदु देवी राणा
  • जन्म: 23 अगस्त 1950
  • जन्म स्थान: काठमांडू, नेपाल
  • विवाह: सात फरवरी 1973
  • शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट
  • सियासी सफर
  • 2012 में टिहरी सीट के उपचुनाव में जीत
  • 2014 में फिर से टिहरी सीट से सांसद चुनी गईं।

ये मेरा नामांकन नहीं, बल्कि मोदी जी और टिहरी की जनता का नामांकन है

माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा प्रत्याशी, टिहरी संसदीय सीट) का कहना है कि मेरी स्वच्छ छवि और मेरी सक्रियता के कारण पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है। यह पूरे उत्तराखंड की महिलाओं का सम्मान है। ये मेरा नामांकन नहीं बल्कि मोदी जी और टिहरी की जनता का नामांकन है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!