Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

सरकारी स्कूलों में राहत की बिजली, घरेलू दर पर आएगा बिल

देहरादून: सरकार राज्य के तकरीबन 22 हजार सरकारी विद्यालयों और उनमें अध्ययनरत लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देने जा रही है। अब भारी-भरकम बिलों का भुगतान नहीं होने से विद्यालयों में अंधेरा नहीं पसरेगा। इन विद्यालयों से व्यावसायिक दरों के बजाय घरेलू दरों पर बिजली के बिल लिए जाएंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सहमति दी है। वहीं प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सभी सरकारी विद्यालयों और शिक्षा महकमे के दफ्तरों में एक केवी (किलोवाट), पांच केवी से लेकर दस केवी तक सोलर पैनल लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

सरकारी विद्यालयों से वर्तमान में व्यावसायिक दर से बिजली बिल की वसूली की जा रही है। बिलों के भुगतान की राशि न होने के कारण बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय भी हैं, जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं। सरकारी विद्यालयों में बिजली बिल व्यावसायिक दर के बजाय घरेलू दर पर लिए जाने के संबंध में शिक्षा सचिव डॉ भूपिंदर कौर औलख व ऊर्जा सचिव राधिका झा ने अपर सचिव एवं शिक्षा महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से वार्ता करने के निर्देश दिए थे।

अपर सचिव कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि उक्त संबंध में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने अपनी सैद्धांतिक सहमति देने के साथ तत्काल प्रस्ताव भी तलब किया है। अब महकमे की ओर से प्रस्ताव तैयार उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाएगा। विद्युत टैरिफ पर निर्णय लेने का अधिकार आयोग को है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशालयों को विद्यालयवार, संकुलवार, विकासखंडवार व जिलेवार विद्युत विहीन विद्यालयों और बिजली कनेक्शन कटे विद्यालयों को ब्योरा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुजरात सरकार में विद्युत भुगतान की केंद्रीयकृत प्रणाली को बेस्ट प्रेक्टिसेज के रूप में उत्तराखंड में लागू करने का सुझाव दिया है।

उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी एके त्यागी ने राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय भवनों व शिक्षा विभाग के कार्यालयों की छत पर एक केवी से लेकर दस केवी तक सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव शिक्षा महकमे को दिया है।

तिवारी ने बताया कि उक्त प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। वहीं मिड डे मील के लिए सोलर कुकर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!