Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तर-प्रदेश

उप्र का पहला इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह बनकर तैयार

प्रधानमन्त्री मोदी करेंगे लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 मार्च 2023, गुरूवार, वाराणसी प्रदेश का पहला #इलेक्ट्रिक पशु शवदाह गृह चिरईगांव ब्लाक के जाल्हूपुर गाँव में बनकर लगभग तैयार है। मशीनें स्थापित हो चुकी हैं। सिर्फ शवदाह गृह तक पहुँचने का रास्ता निर्माण व फिनिशिंग कार्य शेष हैं। जिला पंचायत की ओर से इस कार्य को 20 मार्च तक हरहाल में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रधानमन्त्री मोदी के लोकार्पण की सूची में इसे स्थान मिल सकता है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमन्त्री का काशी आगमन 23 से 25 मार्च के बीच संभावित है।

पशु शवदाह गृह के संयत्र बिजली व गैस से संचालित होंगे। प्रदूषण रहित होंगे। बिजली न होने पर लगभग 75 केवीए का जनरेटर का भी इस्तेमाल होगा। इलेक्ट्रिक संयत्र की क्षमता प्रतिघंटा 400 किलो डिस्पोजल की है। इस संयत्र में एक दिन में दस पशु डिस्पोजल हो सकेंगे। चिमनी भी लगी है। डिस्पोजल की राख खेतों में खाद के रूप में इस्तेमाल किए जाने की बात है। एक पशु का वजन लगभग ढाई सौ से 400 किलो तक होता है।

मृत पशुओं के निस्तारण की समस्या का होगा अंत

पशु शवदाह गृह के शुरू होने के बाद मृत पशुओं के निस्तारण की समस्या का अंत होगा। वर्तमान में बेसहारा मृत पशुओं को दूरदराज क्षेत्र या नदी नाले में लोग प्राय: फेंक देते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

0.1180 हेक्टेयर भूमि पर तैयार हुआ है पशु शवदाह गृह

पशु शवदाह गृह का निर्माण कार्यदायी एजेंसी #सिकान पाल्लूटेक सिस्टमस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ की ओर से किया जा रहा है। पशु शवदाह गृह 0.1180 हेक्टेयर भूमि पर तैयार हुआ है। कुल दो करोड़ 24 लाख खर्च होने की बात है। एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि कार्य लगभग 95 फीसद से अधिक पूर्ण हो चुका है। रंगाई पोताई आदि कार्य ही अवशेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!