Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य प्रदेश उपचुनाव : भाजपा जीत के लिए आश्वस्त, ग्वालियर-चंबल संभाग के चुनावी नतीजे हो सकते हैं चौकाने वाले

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद भाजपा की कोर टीम ने नतीजों को लेकर पार्टी स्तर पर विश्लेषण किया है। इसमें भाजपा इस बात के लिए आश्वस्त है कि पार्टी की जीत पक्की है। हालांकि विश्लेषण में यह तथ्य भी सामने आया है कि भाजपा को ग्वालियर-चंबल संभाग में परिणाम पार्टी को चौंका सकते हैं। यह राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र है। पार्टी के आंतरिक विश्लेषण को अंतिम नहीं माना जा सकता, लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्र में पार्टी को नुकसान की आशंका यदि सही साबित हुई तो मध्य प्रदेश में भाजपा की राजनीति का अलग दौर शुरू होगा।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस से भाजपा में आए जिन ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया, उनकी पार्टी में स्वीकार्यता को लेकर शुरू से ही असमंजस था। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने एक हिचक यह भी थी कि भाजपा में आने से पहले दशकों तक जिन नेताओं को भला-बुरा कहा गया, अब उनके लिए जनता से वोट किस तरह मांगें? सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह इस तरह के प्रसंग आए, जब मतदाताओं ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से प्रति प्रश्न किए कि जिन्हें आप अब तक बुरा कहते थे, अब वे अच्छे कैसे हो गए? इस तरह के सवालों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए असहज स्थिति पैदा की।

पार्टी के आंतरिक विश्लेषण की आशंका सही साबित हुई तो सिंधिया के लिए आगे की राह प्रभावित होगी। सिंधिया समर्थकों की शत-प्रतिशत जीत का दबाव सिंधिया पर पहले से है। यदि उनके समर्थकों में से जीतने वालों की संख्या कम होगी तो प्रदेश की राजनीति में उनका रसूख प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि पार्टी नेता खुले तौर पर आंतरिक विश्लेषण में सिंधिया के गढ़ में हार के डर जैसी बात को सिरे से खारिज कर दावा कर रहे हैं भाजपा अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!