Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-ग्राम पंचायतों में 26 फरवरी को उपप्रधानों का चुनाव

हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों की ग्राम पंचायतों में 26 फरवरी को उपप्रधानों का चुनाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए चुनाव के प्रस्तावित कार्यक्रम पर शासन स्तर पर मंथन के बाद अब पंचायतीराज मंत्री ने भी मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार उप प्रधानों के चुनाव के लिए अब शासन स्तर से 17 फरवरी को और आयोग के स्तर से 18 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।

राज्य में हरिद्वार को छोड़ अन्य जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों में सामान्य निर्वाचन और उपनिर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्राम पंचायतों में उपप्रधानों का चुनाव होना है। अब तक गठित 7283 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पदों के चुनाव के लिए आयोग ने पूर्व 28 जनवरी को चुनाव कराने का कार्यक्रम भेजा था। इस पर सहमति भी बन चुकी थी, लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज ने इस राह में रोड़ा अटका दिया था।

तब पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश को देखते हुए 28 जनवरी को चुनाव का इरादा टाल दिया गया। साथ ही आयोग को पुन: चुनाव कार्यक्रम भेजने का आग्रह किया गया। आयोग ने 26 फरवरी को उपप्रधानों के चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम शासन को भेजा। सूत्रों ने बताया कि शासन में मंथन के बाद चुनाव के लिए इस तारीख को उपयुक्त पाते हुए अनुमोदन के लिए फाइल पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय को भेजी गई। विभागीय मंत्री ने भी इस पर अनुमोदन दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि अब 17 फरवरी को शासन और 18 फरवरी को आयोग अधिसूचना जारी करेंगे। संबंधित जिलों में जिलाधिकारी 19 फरवरी को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे और इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। 26 फरवरी को मतदान संभावित है और इसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

डीपीसी चुनाव तीन मार्च को संभावित

प्रदेश के सभी जिलों में जिला नियोजन समिति (डीपीसी) के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद अब डीपीसी के गठन की कवायद भी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक शासन ने डीपीसी निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन तय होने के बाद इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी। आयोग ने भी डीपीसी गठन के लिए तीन मार्च को चुनाव कराने का प्रस्तावित कार्यक्रम शासन को भेजा है। सूत्रों ने बताया कि अब इस संबंध में फाइल अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!