Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
क्राइम

मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिल्ली। निहाल विहार इलाके में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप 70 साल के बुजुर्ग पर है। बच्ची बुजुर्ग को खाना देने के लिए जाती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ निहाल विहार इलाके में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां घरों में काम करती है। 70 साल का आरोपी बुजुर्ग उसके पड़ोस में अकेले रहता है और चाय की दुकान चलाता है। उसके बेटा और बहू नोएडा में रहकर मजदूरी करते हैं। अकेले होने की वजह बच्ची की मां उसके खाने-पीने का ध्यान रखती है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार को बच्ची डर की वजह से पलंग के नीचे छिपकर बैठी थी। बार-बार कहने पर भी वह बाहर नहीं आ रही थी। किसी तरह से उसे बाहर निकला और उससे पूछताछ की।

बच्ची ने बताया कि बुजुर्ग ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोपी ने मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी वजह से वह काफी डरी हुई थी। बच्ची की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाने के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!