Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
मनोरंजन

एकता कपूर बनी मां, घर आया नन्हा मेहमान, जीतेंद्र बने नाना

मुंबई। फिल्ममेकर और टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर मां बन गई हैं। उन्हें बेटा हुआ है। एकता कपूर सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

एकता कपूर के घर खुशियां आई हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर के घर नन्हा मेहमान आया है। सरोगेसी से एकता कपूर मां बनी हैं और उन्हें लड़का हुआ है। इस प्रकार अब एकता के पिता जीतेंद्र नाना बन गए हैं। इस खुशखबरी के बाद पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई दे रहा है। बता दें कि, भाई तुषार कपूर की तरह एकता ने भी सरोगेसी के जरिए मां बनने का विकल्प चुना था। खबर के मुताबिक 27 जनवरी को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। बताया जा रहा है कि, एकता का बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है और एकता जल्द ही उन्हें अपने घर ले आएंगी। जानकारी के मुताबिक अभी तक एकता अपने बेटे को घर नहीं लाई हैं।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडया पर आई तो एकता कपूर को उनके फैंस बधाई देने लगे। फिल्म और टीवी से जुड़े कलाकार भी एकता कपूर को इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं। एकता कपूर से पहले उनके भाई तुषार कपूर सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। इनके साथ ही साथ निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इसी तरह पिता बने थे। करण के दो जुड़वां बच्चे हैं, जिनके नाम यश और रूही है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के बेटे अबराम खान का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ है।

बताते चले कि, एकता कपूर ने बतौर टीवी निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें टीवी क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने कई सफल टीवी शोज का निर्माण किया। अब एकता कपूर वेब प्लेटफॉर्म के लिए भी वेब सीरिज बना रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!