Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डदेशविशेष

एक दीप राष्ट्र के नाम – कविवर ‘हलधर’

[box type=”shadow” ]

एक दीप राष्ट्र के नाम

कोरोना से मत घबराओ, घर के द्वारे दीप जलाओ ।
तम से जगत बचा लेगा ये, सारे कष्ट उठा लेगा ये ।।

सूरज के आने तक पूरी, रात निभायेगा यह वादा ।
लड़ते लड़ते अंधियारे से, बेसक रह जाएगा आधा ।
चाहे पथ में आंधी आये, चाहे मेघ नीर बरसाये,
अपना सारा तेल जलाकर, खुशियों से नहला देगा ये ।।
कोरोना से मत घबराओ, घर के द्वारे दीप जलाओ,
तम से जगत बचा लेगा ये, सारे कष्ट उठा लेगा ये ।।1।।

इसके कुछ भाई सरहद पर, प्रहरी बनकर खड़े हुए हैं ।
दूजे भाई बने चिकित्सक, कोरोना से भिड़े हुए हैं ।
घोर तिमिर को छल देगा ये, आने वाला कल देगा ये,
मसल मसल अपनी बाती को, पूरी रात चला लेगा ये ।।
कोरोना से मत घबराओ, घर के द्वारे दीप जलाओ,
तम से जगत बचा लेगा ये, सारे कष्ट उठा लेगा ये ।।2।।

जग को अपना राग सुनाकर, तमसोमाज्योतिर्मय गाकर ।
प्रातः प्रभात हमें दिखलाकर, जग में भाई चारा लाकर ।
इसकी लौ से मिले सहारा, सूरज का बेटा यह प्यारा,
बैठ चिता की छाती पर भी, नई रोशनी ला देगा ये ।।
कोरोना से मत घबराओ, घर के द्वारे दीप जलाओ,
तम से जगत बचा लेगा ये, सारे कष्ट उठा लेगा ये ।।3।।

आओ गीत दीप के गायें, नापेगा यह दसों दिशायें ।
“हलधर” हारेगा कोरोना, पास न आयें बुरी बलायें ।
अपनी राह नहीं छोड़ेगा, पीछे कदम नहीं मोड़ेगा,
रोग व्याधि को खा लेगा ये,उजियारा फैला देगा ये ।।
कोरोना से मत घबराओ, घर के द्वारे दीप जलाओ,
तम से जगत बचा लेगा ये, सारे कष्ट उठा लेगा ये ।।4।।

 

 

साभार: कविवर जसवीर सिंह ‘हलधर’
मो०: 9897346173

[/box]

[box type=”shadow” ]

“सभी से आग्रह है कि आज, 5 अप्रैल रात 9 बजे, 9 मिनट तक अपने-अपने घर के दरवाजे या बालकनी पर दीपक जलाकर समस्त देशवासियों की एकजुटता का प्रमाण पेश करें। प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी का यह आह्वान ‘देश की जनता की शक्ति का प्रगटीकरण होने के साथ जनता को मानसिक शक्ति देने वाला है।’ अपने अपने घरों को दीपों से प्रज्वलित कर हम अपने सुख समृद्धि की कामना करने के साथ साथ, अपने उन चिकित्सकों, सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस के जांबाजों एवं पर्यावरण मित्रों का मनोबल को भी बढ़ा रहें हैं जो अपनी जान की परवाह किये बिना, दिन-रात कोरोना वायरस की इस महामारी से लड़ रहें हैं। हमें इन लोगों का साथ, अपने-अपने घरों के अंदर रहकर, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर देना है तथा शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना है।”

घर में रहें, सुरक्षित रहें।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!