Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

जनपद टिहरी में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘‘ईगास पर्व”

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 नवम्बर 2023, टिहरी। जनपद मुख्यालय में भी गुरुवार को ईगास (बग्वाल) के अवसर पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब में प्रेस क्लब और नागरिक मंच के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों/सदस्यों, नागरिक मंच के सदस्यों, मीडिया बंधुओं एवं सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एक दूसरे को इगास (बग्वाल) की बधाई और शुभकामनायें दी गई, स्थानीय व्यंजन (अरसे) से मुँह मीठा किया गया तथा बेहद प्रचलित प्रथा भैला पूजन कर भैलो खेलकर लोकनृत्य किया गया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को इगास (बग्वाल) की बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि अपने ऐतिहासिक और पारम्परिक मेले, पर्वों को उत्साहित होकर मनायें ताकि हमारी लोक संस्कृति जीवित रह सके और हमारी आने वाली पीढ़ी भी इनका महत्व जाने सके तथा और अपने संस्कारों में अपना सके।

इस मौके पर न्यू टिहरी प्रेसक्लब अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, महासचिव गोविंद पुंडीर, नागरिक मंच अध्यक्ष सुन्दर लाल उनियाल, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित मीडिया बंधु देवेंद्र दुमोगा, गंगा थपलियाल, मधुसूदन बहुगुणा, मुकेश रतूड़ी, जय प्रकाश पांडेय, विक्रम बिष्ट, धनपाल गुनसोला, सूर्यप्रकाश रमोला, मुनिंदर नेगी, बलवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय नई टिहरी में भी उत्तराखंड का लोक पर्व ईगास बग्वाल धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी सहित अन्य गणमान्यों द्वारा भैला पूजन कर भैलो खेला गया तथा विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजन परोसे गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!