Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखण्ड को कृषि विपणन सेवाओं में विश्व पटल पर उत्कृष्ठ स्थान प्रदान करने को प्रयासरत : गणेश जोशी

कोरिया, फ्रांस के कृषि मंत्रियों व दक्षिण अफ्रिका के प्रतिनिधि मंडल से कृषि क्षेत्र, कृषि उपज प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश का अनुरोध : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 नवम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य को कृषि विपणन सेवाओं में विश्व के पटल पर उत्कृष्ठ स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने थोक बाजार के विश्व संघ (world Union of Wholesale Markets) द्वारा कानकुन, मैक्सिको में 25 से 28 अक्टूबर 2023 तक “उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरण” विषय पर आयोजित किये गये सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

24 अक्टूबर 2023 को मैक्सिकों की सबसे बड़ी मंडी में से एक “सेंट्रल दा ऐबसटा” का भ्रमण किया गया एवं संज्ञान में लाया गया कि मंडी का कुल क्षेत्रफल 833 एकड़ है जो कि विश्व में उपलब्ध मार्केटों में सर्वाधिक क्षेत्रफल है। यहां पर प्रतिदिन 5 लाख लोग अपना व्यापार करने के लिए आते हैं तथा 60000 छोटी गाड़ियां, ट्रक इत्यादि प्रतिदिन इस मंडी में आते हैं, मेरे द्वारा विस्तार से मेक्सिको के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा उनसे यह भी अनुरोध किया गया कि अगर वह उत्तराखंड में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो उत्तराखंड में, दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में उनके साथ पूर्ण सहयोग किया जायेगा ताकि देश एवं विदेश की मंडियों के मध्य व्यापार हेतु सुगम मार्ग प्रशस्त हो सके ।

25 अक्टूबर 2023 को स्टीफन लियानी, रुगनुस मार्केट, पेरिस की अध्यक्षता में आयोजित कानकुन सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया। उक्त सम्मेलन में 165 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें श्रीमती इलियेनी, मुख्य प्रबन्ध निदेशक, थोक बाजार, हैमबर्ग, जर्मनी, अध्यक्ष, लातिन अमेरिका थोक बाजार सघं, आरतुरो कारलोस, अध्यक्ष, कोनकाका, मैकेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फूल मार्केट, पोलैड, मैक्सिमों, मुख्य अर्थशास्त्री, पेरू स्टीव बावा, फल-सब्जी लि., नाईजेरिया, श्रीमती एन ट्रीवेनन, जाओं मारसेलो, फल-सब्जी नीति अधिकारी, लातिन अमेरिका, डॉ० मारसेला सिलवा, मुख्य समनव्यक मैक्सिकों शहर, रैमबरटो मारसेलो, कारपोरेट संचार प्रबन्धक । सम्मेलन में फ्रांस के कृषि मंत्री, युरोप आदि के प्रतिनिधि मंडल को उत्तराखण्डी टोपी पहनाकर सम्मान किया गया। कोरिया एवं फ्रांस के कृषि मंत्रियों एवं दक्षिण अफ्रिका के प्रतिनिधि मंडल से उत्तराखण्ड के कृषि क्षेत्र, कृषि उपज प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश करने हेतु अनुरोध किया गया ।

उक्त सम्मेलन में थोक बाजार से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी जैसे मंडियों का आधुनीकीकरण, थोक बाजार की समस्यायें, मंडियों की स्वच्छता, मंडियों का डिजिटाईजेशन एवं आसियान देशों के मध्य व्यापार बढोतरी सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी। 27 अक्टूबर 2023 को, कानकुन की थोक मंडी का प्रातःकाल 07 बजे भ्रमण किया गया, मंडी में उपलब्ध कोल्ड स्टोर एवं अन्य कृषि उपज विपणन हेतु अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया । सम्मेलन से वापसी के समय 30 अक्टूबर 2023 को फ्रैंकफुर्ट, जर्मनी के कृषि थोक बाजार का भ्रमण किया गया एवं विश्व स्तर की सुविधाओं का विश्लेषण किया गया ।

कृषि विपणन हेतु विश्व स्तर सुविधाओं के अनुभवों को उत्तराखण्ड राज्य में शीघ्र लागू कर उत्तराखण्ड राज्य में कृषि विपणन की सुविधाओं को विश्व स्तर का बनाया जायेगा ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!