Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेश

कोयला, खनन क्षेत्र का उत्पादन बढ़ाने का भरसक प्रयास : प्रल्हाद जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि सरकार देश के निर्माण में कोयला और खनन क्षेत्र का भरसक उपयोग करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों क्षेत्र उच्च उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। श्री जोशी कोयला और खनन मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के गैर-सरकारी निदेशकों के लिए यहां आयोजित अपनी तरह के पहले ओरिएन्टेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कोयला मंत्री ने कहा कि यह गैर-सरकारी निदेशक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की कार्यकुशलता में और अधिक सुधार लाने के काम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देश का कोयला और खनन क्षेत्र प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना के अनुरूप देश के निर्माण एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोयला और खनन क्षेत्र रोजगार के अवसर पैदा करने वाले सबसे बड़े क्षेत्र हैं।

इस कार्यक्रम में कोयला, खनन एवं रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे, कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार जैन, कोयला और खनन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सहायक संगठनों के अशासकीय निदेशकों ने भाग लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!