Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डदेहरादून

शिक्षा विभाग को तीन साल बाद मिले 106 एलटी सहायक अध्यापक

जल्दी होंगी स्कूलों में नियुक्तियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 21 अगस्त 2023, देहरादून। शिक्षा विभाग को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से तीन साल बाद कई विषयों के 106 एलटी सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थी मिले हैं। आयोग ने शिक्षा विभाग से इनकी नियुक्ति की संस्तुति की है। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास के मुताबिक, 24 और 26 अगस्त को इन अभ्यर्थियों के समस्त अभिलेखों के मिलान के बाद इन्हें स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक एलटी के खाली पदों के लिए चार अगस्त 2020 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के मुताबिक, 60 प्रतिशत सीधी भर्ती और 10 प्रतिशत विभागीय लिखित परीक्षा के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था।

आयोग ने 10 अक्टूबर 2020 को इसके लिए विज्ञप्ति प्रकाशित कर आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई। इसके बाद अब आयोग की ओर से संगीत, उर्दू, सामान्य, व्यायाम, संस्कृत विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं हिंदी के पदों के लिए 106 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति की है। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास के मुताबिक, चयनित सभी अभ्यर्थियों को अभिलेखों के मिलान के लिए 24 और 26 अगस्त को अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कालेज नैनीताल के सभागार में बुलाया गया है। बताया कि 24 अगस्त को संगीत, उर्दू, सामान्य, विज्ञान, गणित व व्यायाम के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान किया जाएगा, जबकि 26 अगस्त को संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी के अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!