Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
मनोरंजन

सुशांत केस में अब ईडी सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेगी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार कई पेंच सामने आ रहे हैं। केस अब सीबीआई के पास है और प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में जांच कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत और इस केस से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती भी ईडी के सामने पेश हुई थी, जहां उनसे लंबे तक पूछताछ की गई। अब सीबीआई इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जानते हैं इस केस से जुड़े क्या क्या अपडेट आ रहे हैं…

 आज सिद्धार्थ पिठानी से होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह सुसाइड केस में ईडी ने शुक्रवार को रिया और उनके घरवालों से पूछताछ की थी। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जाने के बाद अब सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की जाएगी। सिद्धार्थ ना सिर्फ सुशांत के अच्छे दोस्त थे जबकि वो उनके क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर भी रहे थे।

 मुंबई पुलिस को मेरे आने की जानकारी थी: विनय तिवारी

मुबंई से पटना लौटे आईपीएस ने अधिकारी ने बताया, ‘मैंने मुंबई में अपने आधिकारिक दौरे के बारे में अपने समकक्षों को विधिवत जानकारी दी थी। मैंने घर की मांग की थी और एक गाड़ी की मांग की थी। चूंकि मेरी यात्रा और इसका उद्देश्य अच्छी तरह से पता था, मीडिया के लोगों ने हवाई अड्डे पर मुझसे सवाल किए थे और मैंने उनका जवाब भी दिया था।

ऐसे किया था क्वारंटाइन

उन्होंने बताया, ‘मैंने एक गेस्ट हाउस में चेक इन किया और फिर अपनी टीम के सदस्यों से मिलने के लिए निकला, जो 27 जुलाई से शहर में थे और जांच कर रहे थे। करीब 10 बजे, मुझे बीएमसी अधिकारियों का फोन आया, जिन्होंने मुझे क्वारंटाइन करने को लेकर बात की। कानून का पालन करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं गेस्ट हाउस लौट आया और मैंने सहयोग किया।

 पटना लौटे आईपीएस विनय तिवारी

वहीं, बिहार आईपीएस ऑफिसर विनय तिवारी भी देर रात वापस पटना आ गए हैं। बता दें कि विनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के लिए मुंबई गए थे, हालांकि बीएमसी ने उन्हें कोरोना वायरस को लेकर क्वारंटाइन कर दी थी और उनके हाथ में मुहर लगा दी थी।

बाहर निकली तो कुछ ऐसी थी हालत

जब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ईडी की पूछताछ के बाद बाहर आईं तो काफी परेशान लग रही थीं। उनसे मौके पर मौजूद कई पत्रकारों और फोटोग्राफर्स ने सवाल भी किए, लेकिन रिया ने किसी का जवाब भी नहीं दिया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि उस वक्त रिया के क्या हाव-भाव थे।

सुशांत के पैसों का नहीं किया इस्तेमाल-रिया

एक्ट्रेस ने पूछताछ में यह भी बताया कि फ्लैट खरीदने के रिया ने बैंक लोन लिए थे। ईडी ने शुक्रवार को रिया के साथ उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक को भी तलब किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया ने ईडी के अधिकारियों को बताया कि एक्ट्रेस ने खार (पूर्व) में 85 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने बैंक लोन किया था और अपनी बचत से 25 लाख रुपये जोड़े थे। उन्होंने किश्तों में भुगतान करने का दावा किया है।

 रिया से पूछे गए थे 20 सवाल

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईडी के अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि रिया ने ज्यादातर सवालों पर बेगुनाह होने का दावा किया। ईडी के शीर्ष अधिकारियों के का कहना है जांच एजेंसी ने एक्ट्रेस से सुशांत के बैंक खाते से लेनदेन को लेकर 20 से अधिक सवाल पूछे थे।

 रिया से पूछे गए थे 20 सवाल

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईडी के अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि रिया ने ज्यादातर सवालों पर बेगुनाह होने का दावा किया। ईडी के शीर्ष अधिकारियों के का कहना है जांच एजेंसी ने एक्ट्रेस से सुशांत के बैंक खाते से लेनदेन को लेकर 20 से अधिक सवाल पूछे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!