Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेश

शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर पहुँची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम

दो बार समन के बाद भी नहीं हुए थे पेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, मुंबई शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम  पहुंची है। जांच एजेंसी की टीम शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई के भांडुप स्थित ‘मैत्री’ आवास पर जांच कर रही है।  आज सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम संजय राउत के आवास पर पहुंची। चॉल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत से पूछताछ भी हो रही है।

वहीं छापेपारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में शिवसैनिक संजय राउत के आवास पर जुटने लगे है। वहीं संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि …झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत…मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। मैं मर भी जाऊं तो भी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

इससे पहले राउत को ईडी ने 1 जुलाई को हुई पूछताछ के बाद 20 और 27 जुलाई को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने वकीलों के जरिए सूचना भेजी कि संसद सत्र के कारण वह 7 अगस्त के बाद ही पेश हो सकते हैं। ईडी इस मामले में दादर और अलीबाग में राउत की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। राउत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है।

संजय राउत के खिलाफ 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में चल रही है जांच

संजय राउत के खिलाफ 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। उन्हें ईडी कई बार समन जारी कर चुकी है। लेकिन किसी न किसी कारण से राउत ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान का हवाला देते हुई ईडी से पेशी के लिए और समय मांगा था। संजय राउत इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

ईडी के मुताबिक पात्रा चाल के 672 परिवारों के पुनर्वास के लिए सोसायटी, म्हाडा और गुरू आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच करार हुआ था। गुरू आशीष कंपनी के डायरेक्टर HDIL के राकेश वाधवान, सारंग वाधवान और प्रवीण राउत थे। कंपनी पर आरोप है कि उसने म्हाडा को गुमराह कर वहां की FSI पहले तो 9 दूसरे बिल्डरों को बेचकर 901 करोड़ जमा किए, फिर मिडोज नाम से एक नया प्रोजेक्ट शुरू करके 138 करोड़ रुपये फ्लैट बुकिंग के नाम पर वसूले। लेकिन 672 असली किरायेदारों को उनका मकान नहीं दिया। इस तरह कंपनी ने 1039.79 करोड़ बनाए। ईडी का आरोप है कि बाद में HDIL ने गुरु आशीष कंपनी के डायरेक्टर प्रवीण राउत को 100 करोड़ रुपये दिए जिसमें से प्रवीण राउत ने 55 लाख रुपये संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को दिए थे, जो कि मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा है।

विदित रहे कि सोशल मीडिया पर शिवसेना सांसद संजय राउत की कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस विभाग को इस क्लिप को लेकर जांच करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में संबंधित पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। पात्रा चॉल मामले में और इस क्लिप को लेकर पीड़ित महिला ने ईडी (ED) में भी शिकायत दर्ज कराई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!