Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा समन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, मुंबई। कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को शनिवार को अपने कार्यालय में तलब किया है। अनिल देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांडे को प्रवर्तन निदेशालय ने आज गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार, 25 जून को अनिल देशमुख के नागपुर और वर्ली में स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी भी की थी।

इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पत्रकारों से कहा आप जानते हैं परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद मुझ पर झूठे आरोप लगाए क्योंकि उनकी भूमिका बेहद संदिग्ध थी। जब वह पद पर थे तब उन्होंने आरोप क्यों नहीं लगाए?

वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार का अनिल देशमुख के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के छापेमारी पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा ‘ये सभी चीजें हमारे लिए नई नहीं हैं। केंद्रीय एजेंसियों की निगाह उनके बेटे के कारोबार पर थी, लेकिन जहां तक मुझे पता है उन्हें कुछ नहीं मिला इसलिए वे अन्य जगहों पर उनके परिवार के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विदित रहे कि राज्‍य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भ्रष्‍टाचार का आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। दरअसल मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर प्रतिमाह 100 करोड़ वसूली करवाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा सचिन वाजे भी अनिल देशमुख पर अवैध वसूली का आरोप लगा चुके हैं। इस आरोप को लेकर अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ही प्रवर्तन निदेशालय उनके आवास पर छापेमारी कर रही है। वहीं सचिन वाजे का आरोप है कि 6 जून 2020 को मैंने दोबारा अपना पद ग्रहण किया था, जिसके बाद शरद पवार मुझसे खुश नहीं थे और मुझे दोबारा सस्‍पेंड करने के लिए कहा गया था। उस समय अनिल देशमुख ने शरद पवार को मनाने के लिए मुझसे 2 करोड़ रुपये मांगे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!