Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
स्वास्थ

अपने दिल और दिमाग की सेहत के लिए खायें डार्क चॉकलेट, जानिए इसके फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023, देहरादून। अगर आप डार्क चॉकलेट के शौकीन हैं तो आपके लिए यह खबर अच्छी है। अब आप अपनी पसंदीदा डार्क चॉकलेट का लुत्फ उठा सकते हैं और इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रख सकते हैं। क्योंकि नई रिसर्च से पता चला है कि डार्क चॉकलेट न सिर्फ आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है, बल्कि यह आपके दिमाग को भी तेज और निरोगी बनाए रखने में कारगर है। इसलिए, अगर आप अपने दिल और दिमाग का ख्याल रखना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट आपको खाना चाहिए। लेकिन यह जरूरी सवाल है कि कितना खाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में…

हफ्ते में कम से कम एक बार चॉकलेट खाने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है
हाल ही में अमेरिका के बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि हफ्ते में कम से कम एक बार चॉकलेट खाने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। एक नए शोध में यह भी पाया गया है कि चॉकलेट में मौजूद पोषक तत्व अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल्स, मिथाइलजेनाथाइन और स्टीयरिक एसिड जैसे पोषक तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को कम करने और रक्त प्रवाह को सुचारु बनाए रखने में मदद करते हैं।

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होता है
हाल ही में किए गए एक शोध से पाया गया था कि डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और कैफीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को ऊर्जा देते हैं और न्यूरॉन्स के बीच संचार बढ़ाते हैं. डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉल्स नामक तत्व दिमाग को शांत रखता है और याददाश्त और ध्यान को बेहतर बनाता है। इससे दिमाग में खून का बहाव अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करके स्ट्रेस से राहत दिलाता है। इसलिए, डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है और स्ट्रेस भी कम होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!