Breaking News :
>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
विदेश

चीन में भूकंप ने बरपाया कहर, जमींदोज हुई इमारतें, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के गांसु प्रांत में आए रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद 111 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप सोमवार रात 11.59 बजे आया। इसकी गहराई 10 किमी थी। भूकंप का केंद्र लिउगौ टाउनशिप, लिनक्सिया हुई स्वायत्त प्रान्त, गांसु में जिशिशान बाओआन, डोंगजिय़ांग, सालार स्वायत्त काउंटी की काउंटी सीट से लगभग 8 किमी दूर है। भूकंप किंघई के जि़निंग और हैडोंग शहरों में भी ज़ोर से महसूस किया गया, जहां कुछ घर ढह गए और उनमें दरारें आ गईं।

गांसु और पड़ोसी किंघई से लोगों के मरने की सूचना मिली है। प्रांतीय अग्निशमन और बचाव विभाग ने 88 अग्निशमन गाडिय़ों, 12 खोजी और बचाव कुत्तों, 10,000 से अधिक उपकरणों के साथ 580 बचावकर्मियों को आपदा क्षेत्र में भेजा है। रेलवे प्राधिकरण ने भूकंप क्षेत्र से गुजरने वाली यात्री और मालवाहक ट्रेनों को निलंबित कर दिया है और पटरियों की सुरक्षा जांच का आदेश दिया है। दहेजिया टाउनशिप में, जहां भोर में तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, एक स्थानीय अस्पताल में 140 से अधिक चिकित्सा कर्मचारी घायलों की देखभाल में व्यस्त है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गांसु को पूर्ण बचाव प्रयास करने का आदेश दिया है।

एक बयान में, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि, खोज और बचाव करने, घायलों का समय पर इलाज करने और हताहतों की संख्या को कम करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। गांसु, चीन के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक, तिब्बती और लोएस पठारों के बीच स्थित है और इसकी सीमा मंगोलिया से लगती है। चीन एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें – विशेष रूप से यूरेशियन, भारतीय और प्रशांत प्लेटें मिलती हैं, और विशेष रूप से भूकंप का खतरा है। देश में सितंबर में, दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आने से 60 से अधिक लोग मारे गए थे। 1920 में गांसु में आया भूकंप, जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गए, इसको 20वीं सदी में दुनिया के सबसे घातक भूकंपों में से एक के रूप में दर्ज किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!