Breaking News :
>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
देश

भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के तेज झटके

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2020, बुधवार। भारत-बांग्लादेश सीमा के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) द्वारी दी गई जानकारी के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के तेज झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

दिल्ली में 5 बर आ चुके हैं भूकंप के झटके

इनदिनों भारत में भूकंप के लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार(29 मई) को फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले करीब डेढ़ महीने के दौरान दिल्ली में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। दिल्ली में शुक्रवार(29 मई) को आए भूकंप का तीव्रता  रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। हालांकि किसी भी जगह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई।

भूकंप का अधिकेंद्र हरियाणा के रोहतक के अटायल गांव में था। दिल्ली में पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान चार भूकंप पहले आ चुके हैं। पहला भूकंप 12 अप्रैल को आया था। उसके बाद 13 अप्रैल, 10 मई और फिर 15 मई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 से लेकर 3.5 तक रही। खास बात यह कि इन सभी भूकंपों का केंद्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद और उत्तरी दिल्ली का वजीरपुर था।

चक्रवात ‘निसर्ग’ को लेकर अलर्ट

इस बीच आज देश में चक्रवात ‘निसर्ग’ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात ‘निसर्ग’ के आज दोपहर से शाम के बी मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग के पास टकराने की संभावना है।

आज बारिश के आसार

इस बीच चक्रवात निसर्ग की वजह से देश में मौसम भी खराब होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक और मराठावाड़ा में भी बारिश के अनुमान हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटों में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!