Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
सम्पादकीय

विदेश जाने की आतुरता

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। आखिर विदेश, खासकर अमेरिका या कनाडा जाने की ऐसी आतुरता क्यों है ? क्या यह इस बात का संकेत नहीं है कि भारतवासियों में देश में ही रोजगार पाने या देश में रहते हुए अपना जीवन स्तर बेहतर कर सकने की उम्मीदें कमजोर पड़ती जा रही हैं ? फ्रांस के एक छोटे से एयरपोर्ट पर रोके गए भारतीय यात्रियों से भरे एक विमान को रोके जाने की घटना ने विदेशों में भारतीयों की जारी मानव तस्करी पर फिर रोशनी डाली है। फ्रांस में विमान में सवार लगभग 300 भारतीयों की जांच की गई। उसके बाद विमान को वहां से जाने की इजाजत दे दी गई। खबर है कि विमान को वापस भारत भेजा गया है। निकारागुआ जा रहे इस विमान को पेरिस के पूरब में 150 किलोमीटर दूर स्थित वाट्री एयरपोर्ट पर रोका गया था। विमान दुबई से आया था और ईंधन भरने के लिए वाट्री में रुका था। वहां अधिकारियों ने एक “अनजान व्यक्ति से मिली सूचना” के आधार पर इसे रोक लिया।

एक फ्रेंच अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि विमान में सवार लोग संभवतया संयुक्त अरब अमीरात में काम करते थे, जिन्हें निकारागुआ ले जाया जा रहा था। शायद निकारागुआ से इन लोगों को अवैध रूप से अमेरिका या कनाडा ले जाया जाना था।  हाल के सालों में भारतीयों के अवैध रूप से अमेरिका जाने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे अधिकतर लोग मेक्सिको या एल-सल्वाडोर होते हुए अमेरिका में घुसते हैं। वैसे अमेरिकी सरकार ने निकारागुआ को भी उन देशों की सूची में रखा है, जहां मानव तस्करी को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

वर्ष 2022 में मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में घुसने वाले भारतीयों की संख्या करीब 3,000 रही थी। मेक्सिकन इमिग्रेशन एजेंसी के मुताबिक इस साल जनवरी से नवंबर के बीच ही 11,000 से ज्यादा भारतीय इस रास्ते से अमेरिका जा चुके थे। इस साल 30 नवंबर तक मेक्सिको से अमेरिका  में अवैध रूप से घुसते 41,770 भारतीय गिरफ्तार किए गए थे, जबकि पिछले साल यह संख्या 18,308 थी। आखिर विदेश- खासकर अमेरिका या कनाडा जाने की ऐसी आतुरता क्यों है ? क्या यह इस बात का संकेत नहीं है कि भारतवासियों में देश में ही रोजगार पाने या देश में रहते हुए अपना जीवन स्तर बेहतर कर सकने की उम्मीदें कमजोर पड़ती जा रही हैं? क्या यह देश में आम जन की बढ़ती बदहाली का संकेत नहीं है?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!