Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक गतिविधियाँ

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का रखा लक्ष्य

1.50 लाख निर्यातकों ने 40 करोड़ से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अमेजन के जरिये बेचा 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। दुनिया की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। इसके अमेजन ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम को 2015 में लॉन्च किया गया था। इससे अब तक 1.50 लाख निर्यातक जुड़े हैं। ये सभी पूरी दुनिया में 40 करोड़ से ज्यादा मेड इन इंडिया उत्पादों को अमेजन के जरिये बेचते हैं। अमेजन ने कहा, जिन देशों को सर्वाधिक निर्यात हो रहा है, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरबिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित अन्य देश हैं। जिन राज्यों से अमेजन के सबसे अधिक निर्यातक हैं उनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक हैं।

सालाना आधार पर निर्यात में सबसे ज्यादा वृद्धि ब्यूटी, अपैरल, हेल्थ एवं पर्सनल केयर और खिलौने हैं। अमेजन इंडिया के ग्लोबल ट्रेड निदेशक भूपेन वाकनकर ने कहा, हमारे इस कार्यक्रम से देश के छोटे मझोले कारोबारियों का जीवन बदल गया है। वे पूरी दुनिया में मेड इन इंडिया उत्पाद बेच रहे हैं। कंपनी 2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात का लक्ष्य रखी है। अमेजन ने कहा, उत्तर प्रदेश के छोटे शहर निर्यातक के रूप में उभर रहे हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा जैसे शहर हैं। यहां पर 14,000 से ज्यादा छोटे कारोबारियों को अमेजन के कार्यक्रम से लाभ मिला है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, यमुना नगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 8,000 कारोबारी निर्यातक बने हैं। उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में 6,000 निर्यातकों को फायदा मिला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!