Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
मनोरंजन

मरते मरते बचीं जूही परमार, पूरी ज़िन्दगी आंखों के सामने आ गई और फिर भगवान से कहा सॉरी

मुंबई। 21 मार्च 2019 को जब हम सभीं होली के रंग और भंग में रमे थे तब टीवी एक्ट्रेस मौत और ज़िन्दगी के बीच झूल रही थी। बता दें कि 21 तारीख़ को जूही ने अपनी मौत को बेहद करीब से देखा और मानो उसे छू कर वो वावास आ गई। जूही को ख़ुद लग रहा था कि वो पांच मिनट से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएंगी।

बता दें कि हाल ही में जूही ने अपने इस भयानक अनुभव को पाने सोशल अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया और बताया कि मैं इस दिन अपनी सहेली और टीवी एक्ट्रेस आश्का गरोडिया के साथ थीं और रात को तकरीबन 10.30 -11.00 बजे मुझे हॉस्पिटल लाया गया। मेरा दम घुट रहा था और मैं बिलकुल सांस नहीं ले पा रही थी। डॉक्टर्स मेरे आसपास थे मगर मुझे लग रहा था कि मैं 5 मिनट से ज्यादा नहीं जी पाउंगी। मैंने आश्का से कहा कि मेरी बेटी का ध्यान रखना। इस समय मुझे कुछ फील नहीं हो रहा था, बस मेरी बेटी का मुस्कुराता हुआ चेहरा सामने आ रहा था।

जूही ने अपने इस पोस्ट में यह भी लिखा कि मैं इस समय सबको माफ़ कर चुकी थी, मेरी पूरी ज़िन्दगी में मेरी आंखों से सामने थी। धीरे धीरे मुझे लगा कि मेरे आसपास खड़े डॉक्टर्स मुझसे दूर जा रहे हैं फिर मैंने अपना दिल थामा और भगवान से बात की। मुझे लग रहा था कि मेरी आत्मा भी मुझसे दूर जा रही थी और मैं ऐसा होने देना नहीं चाहती थी, मैं मेरी बेटी के साथ ये नहीं कर सकती थी। मैंने भगवान से कहा कि सॉरी क्यूंकि मैंने कई बार अपनी ज़िन्दगी को ग्रांटेड लिया है, मैंने कई बार बुराइयों पर नज़र रखी बल्कि मुझसे ज़िन्दगी में मिली दुआओं के बारे में सोचना चाहिए था। सॉरी, पर मुझे मेरी बेटी के लिए जीने दो। मैंने इस समय ये नहीं सोचा कि मैं तलाक़शुदा हूं, सिंगल पेरेंट हूं और ज़िन्दगी में बहुत सारी तकलीफें हैं, मुझे बस मेरी बेटी दिखाई दे रही थी।

बता दें कि आश्का और जूही कई सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। जूही की ख़ुशी और ग़म में आश्का ने हमेशा उनका साथ दिया है। जूही ने आगे कहा कि वो अब ठीक हैं और उनकी बॉडी भले ही वही है लेकिन उनके अन्दर की आत्मा पूरी तरह से बदल चुकी है। यह उनकी दूसरी ज़िन्दगी है जिसे वो पूरी ख़ुशी और पोज़िटिविटी के साथ जीना चाहती हैं। इसके साथ ही अपने पोस्ट में उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जो उनके साथ हमेशा खड़े रहे हैं। इसके अलावा अपने फॉलोअर्स का भी उन्होंने शुक्रियादा किया। एक्ट्रेस जूही परमार ने सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। शादी के लगभग 10 साल बाद जूही ने सचिन से तलाक ले लिया। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ रह रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!