Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

अंधड़ से अंधेरे में डूबा दून, पानी की आपूर्ति ठप; पेड़ गिरने से किसान की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में हर शाम तेज आंधी के चलते लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। दून में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है, वहीं रुड़की में पेड़ गिरने से इसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।

अंधड़ से बुधवार रात पटरी से उतरी दून की बिजली व्यवस्था गुरुवार को भी भी बहाल नहीं हो पाई थी। जगह-जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने, दूसरी लाइनों पर शिफ्टिंग से लोड बढ़ जाने से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। गुरुवार दोपहर तक कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल की गई तो शाम के समय फिर अंधड़ चलने से ऊर्जा निगम को करीब साढ़े छह बजे ब्रेकडाउन लेना पड़ गया। इससे दून के दो लाख से अधिक घर चार घंटे से अधिक समय तक अंधेरे में डूबे रहे।

लगातार दो दिन से आंधी के साथ बारिश होने से दून सहित समूचे उत्तराखंड में लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन शाम के समय तेज आंधी चलने से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो रही है। यही नहीं पेड़ गिरने से भी परेशानी में इजाफा हो रहा है।

बिजली की आपूर्ति बुधवार व गुरुवार को बार-बार बाधित होने के चलते इसका असर पेयजल की आपूर्ति पर भी पड़ा। वहीं, लंबे समय तक भी स्थिति सामान्य न होने से लोगों के घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!