Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

14 जून से शुरू होगा विधानसभा का 7 दिवसीय बजट सत्र, सरकार को घेरने के लिए तीखे तेवर में दिखेगी कांग्रेस

सत्र से कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य देहरादून में डेरा डालकर विधायकों के साथ बेहतर तालमेल की कोशिश में जुटेंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून। विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से प्रारंभ हो रहा है। तकरीबन सात दिनी सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस गरजती और बरसती नजर आएगी। दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में काबिज भाजपा की धामी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में अपना एजेंडा सामने रखने जा रही है।

चंपावत उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत के साथ आत्मविश्वास में भरे नेता सदन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस घेरने की तैयारी कर रहा है। नव संकल्प शिविरों की बूस्टर डोज से प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में ताकत झोंक रही कांग्रेस बजट सत्र में तीखे तेवर में दिखेगी। इस सिलसिले में सत्र से कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य देहरादून में डेरा डालेंगे। कांग्रेस पार्टी की कोशिश में गुटबाजी आड़े न आए, इसे ध्यान में रखकर विधायकों को साधा जाएगा।

कांग्रेस इस मौके को अपने पक्ष में भुनाना चाहती है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी पार्टी का खुद का मनोबल भी है। 5वीं विधानसभा के चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने ढेरों लुभावने वायदे किए थे। यह अलग बात है कि प्रदेश की जनता ने विपक्षी दल की कोशिश को नकार दिया। भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर दोबारा काबिज हो गई।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के पदों पर चयन में बदले तेवर दिखा दिए। यद्यपि इससे गुटबाजी तो खत्म नहीं हुई, असंतुलन को आधार बनाकर विधायक और कार्यकर्त्‍ता में खिंचाव गाहे-बगाहे सामने आता रहता है। कांग्रेस के लिए चुनौती कम होने के बजाय और बढ़ी है। चंपावत उपचुनाव में पार्टी को बड़े अंतर से हार की कतई उम्मीद नहीं थी। उपचुनाव की सफलता ने नेता सदन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

विधायकों से लेकर आम कार्यकर्त्‍ता का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तरीय दो दिनी नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में भी विधानसभा चुनाव में हार के बहाने आरोप-प्रत्यारोप लग चुके हैं। पार्टी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले जिलों में ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से एकजुटता का संदेश देना चाहती है।

उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्प को उत्तराखंड में धरातल पर उतारने पर खासा जोर है। सत्र में अपने प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी जनता को संदेश देना चाहती है। विधायकों में खिंचाव को पार्टी महसूस कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता को सामने लाने के लिए कांग्रेस विधायक सदन में एकजुट दिखाई देंगे। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य देहरादून में डेरा डालकर विधायकों के साथ बेहतर तालमेल की कोशिश में जुटेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!