Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तर-प्रदेश

क्र‍िसमस की तैयार‍ियों के दौरान कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी ने सख्‍त न‍िर्देश देते हुए कहा क्रिसमस की आड़ में मतांतरण न होने पाए

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस और माघ मेला में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति-व्यवस्था कायम रखी जाए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व माहौल बिगाडऩे के लिए ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रिसमस की आड़ में कहीं मतांतरण की कोई घटना न होने पाए।

माघ मेला की तैयारियों को समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघ मेला की तैयारियों को समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि हर श्रद्धालु-हर कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति अपनी आस्था के अनुरूप कर सकें, इसके लिए अच्छी व्यवस्था देनी होगी। यह आयोजन प्रयागराज कुंभ 2025 का पूर्वाभ्यास है। योगी ने कोविड से बचाव की तैयारियों, शीतलहर में लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

बेटियों-महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने वाले शोहदों के विरुद्ध हो कठोरतम कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने बेटियों-महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने वाले शोहदों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना व तहसील दिवसों में प्राप्त शिकातयों का निस्तारण अगले थाना/तहसील दिवस से पूर्व जरूर करने पर जोर दिया। कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। पुलिस कमिश्नरेट में सभी डीसीपी के कार्यालय और आवास उनके प्रभार वाले क्षेत्र में ही बनाए जाएं।

धर्मस्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि धर्मस्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाए। जहां कहीं लग गए हैं, उन्हें तत्काल हटवाया जाए। किसी भी जिले में अवैध टैक्सी, बस व साइकिल स्टैंड संचालित न हों। अवैध शराब के कारोबार पर भी पूरी तरह से शिकंजा कसा जाए। नशे के लती पुलिसकर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी कतई न दी जाए। ऐसे कर्मियों को चिह्नित कर उनकी सेवाएं समाप्त की जानी चाहिए।

अन्य जिलों भी हो निवेशक व निर्यातक सम्मेलन

योगी ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के ²ष्टिगत बीते दिनों बाराबंकी में एक दिवसीय निवेशक व निर्यातक सम्मेलन का आयोजन हुआ था। ऐसे प्रयास प्रेरणास्पद है, जिन्हें अन्य जिलों में भी किए जाना चाहिए। प्रदेश में औद्योगीकरण व रोजागार को बढ़ावा देने के लिए नई इंडस्ट्रियल सेक्टोरल पालिसी लाई गई है। डीमए व जिला उद्योग केंद्र अपने क्षेत्रों में इन नीतियों से उद्यमियों को अवगत कराएं। जिला उद्योग बंधु की बैठकें नियमित रूप से हों, जिनमें डीएम व एसपी उपस्थित रहें। उद्यमियों की हर समस्या का समाधान करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!