Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

पिछले 24 घंटे के दौरान साढ़े 10 हजार कोरोना मामले सामने आए व 13 हजार हुए ठीक, एक्टिव केस में दर्ज की गई गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार। महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान साढ़े 10 हजार मामले सामने आए हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही। लगातार दो दिनों से 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10 हजार 584 मामले सामने आए। इस दौरान 13 हजार 255 लोग ठीक हुए और 78 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान छह लाख 78 हजार 685 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ 10 लाख 16 हजार 434 मामले सामने आए। इनमें सो एक करोड़ सात लाख 12 हजार 665 मरीज ठीक हो गए हैं। एक लाख 56 हजार 463 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस एक लाख 47 हजार 306 है। अब तक एक करोड़ 17 लाख 45 हजार 552 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 64,25,060 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्हें पहली खुराक मिली है। वहीं 11,15,542 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी खराक ले ली है। साथ ही 38,83,492 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गई है। एक्टिव केस 1.36 फीसद से गिरकर 1.34 फीसद हो गया है। रिकवरी रेट 97.24 फीसद हो गई है। डेथ रेट 1.42 है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 21 करोड़ 22 लाख 30 हाजर 431 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 5210 मामले सामने आए। लागतार तीन दिनों से छह हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। राज्य में 19 फरवरी को 6,112, 20 फरवरी को 6,971 और 21 फरवरी को  6,971 मामले सामने आए। राज्य में अब तक कुल 21 लाख छह हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!