Breaking News :
>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं द्वारा जरूरतमन्दों हेतु भोजन एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का किया जा रहा है सहयोग

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि ‘‘वन्दे भारत योजना’’ के अन्तर्गत विदेश जा रहे अथवा विदेश से वापस भारत लौट रहे व्यक्तियों को पास निर्गत करने हेतु नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को भारत सरकार के गृह एवं विदेश नागरिक उड्यन मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप पास निर्गत करने के निर्देश दिये।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  से विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को 3 बसों के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में भेजा गया, जिसमें नैनीताल के 5, पिथौरागढ़ के 2, बागेश्वर के 12, अल्मोड़ा के 6, हरिद्वार के 2, चम्पावत के 4, चमोली के 14, रूद्रपयाग के 11 एवं उत्तरकाशी के लिए 17 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश के 281 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त 8 बसों के माध्यम से सम्बन्धित जनपद को भेजा गया। इसी प्रकार आज देहरादून से रायपुर छत्तीसगढ हेतु एक विशेष ट्रेन के माध्यम से  देहरादून के 932 तथा हरिद्वार से 197 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच एवं थर्मल स्क्रीनिग के उपरान्त उनके गृह राज्य भेजा गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट गाईड/सिविल डिफेंस, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 3400 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, थाना पटेलनगर में 500, पटेलनगर चौकी में 528, धारा चौकी में 350, इन्दिरानगर चौकी में 150, थाना रायपुर में 400, थाना नेहरू कालोनी में 700, आईएसबीटी चौकी में 520, नगर निगम में 75, कचहरी में 100, घंटाघर में 43, पत्थरीबाग में 4, ट्रांस्पोर्ट नगर में 20, आईटी पार्क में 10, व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 897 निराश्रित पशुओं जिसमें 537 श्वान, 311 गौवंश एवं 49 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

दून हैप्पी मील्स में श्री बृजभूषण  कर्णवाल, सेवलाकला द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट उपलब्ध कराई गई।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 995 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 13123 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2562 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी, डाॅ० फिर्मल एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा आकाशवाणी केन्द्र के देहरादून के 31 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु औषधि का वितरण भी किया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 75 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 73 एवं राशन हेतु 2 काल प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 67 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  58.33 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 18 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 112.60 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आशुतोष नगर में ऋषिकेश में 55 ली०, दूध विक्रय किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!