Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत दिनभर की गई विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 10 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अन्य राज्यों से आने वाले उत्तराखण्ड के प्रवासियों के जनपद देहरादून की सीमा पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य टीम तैनात की जाय, जिससे जनपद की सीमा आशारोड़ी में प्रवेश के समय व्यक्त्यिों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग किया जा सके।
अन्य राज्यों में घोषित रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों की सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय एवं कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने के दृष्टिगत ऐसे व्यक्तियों के सैम्पल भी प्राप्त किये जायं एवं एवं ऐसे व्यक्त्यिों की निरन्तर माॅनिटिरिंग की जाय।

मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के प्रवासियों द्वारा जनपद में अपने निजी वाहन से आने हेतु किये गये आवेदनों के सापेक्ष आज जिला प्रशासन द्वारा 2567 ई-पास निर्गत किये गये। इसी क्रम में जनपद देहरादून से आवश्यक कार्य हेतु अपने निजी वाहन से जनपद देहरादून से बाहर जाने हेतु किये गये आवेदनों के क्रम में 878 ई-पास निर्गत किये गये।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, झण्डा बाजार, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, सर्राफा मण्डल, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट एवं गाईड, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 2812 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, वरिष्ठ नागरिक 1, थाना पटेलनगर में 1100, पटेलनगर चौकी में 500, थाना रायपुर में 150, इन्दिरा नगर चौकी में 100, धारा चैकी में 250, आराघर चौकी में 300, आईएसबीटी चौकी में 20, नगर निगम में 100, कचहरी में 92, घंटाघर में 40, मच्छीबाजार में 30, पत्थरीबाग में 4, कौलागढ़ में 4, अजबपुर में 90, ट्रांस्पोर्टनगर में 20, आईटी पार्क में 11  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जनपद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से खबर लिखे जाने तक विभिन्न जनपदों हेतु 7 बसों के माध्यम से कुल 134 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजे गये, जिनमें जनपद टिहरी  हेतु 2 बस के माध्यम से 47 व्यक्ति, जनपद पौड़ी हेतु 1 बस के माध्यम से 27 व्यक्ति, उत्तरकाशी हेतु 2 बस के माध्यम से 24, जिनपद रूद्रप्रयाग एवं चमोली हेतु 1 बस के माध्यम से 20 व्यक्ति, हरिद्वार एवं हल्द्वानी हेतु 1 बस के माध्यम से 16 व्यक्ति सम्बन्धित जनपदों में भेजे गये। आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज से स्वास्थ्य जांच उपरांत 4 बसों के माध्यम से 119 व्यक्तियों को उत्तरप्रदेश राज्य के विभिन्न जनपदों यथा लखीमपुर खीरी के 11, मुज्जरफरनगर के 13, आगरा के 1, बहराईच के 20, गोरखपुर के 10, कुशीनगर के 51, शाहजहांपुर के 7, बुलंदशहर के 1, महाराजगंज के 1 बिजनोर के 4  व्यक्ति को भेजा गया। इसी क्रम में गुड़गांव, हरियाणा से  39 व्यक्ति देहरादून पहुँचे हैं जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरान्त सभी व्यक्तियों को उनके घर भेजा गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 1994 निराश्रित पशुओं जिसमें 1456 श्वान, 493 गौवंश एवं 45 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1410 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी कोतवाली दून में 100, थाना कैन्ट में 100, थाना प्रेमनगर में 70, थाना रायपुर में 100, थाना पटेल नगर में 240, थाना राजपुर में 200, थाना नेहरू कालोनी में 150,  थाना डालनवाला में 200, थाना बसंत विहार में 150, तहसील मसूरी में 100, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में सोसायटी फाॅर एन्वायरमेंट एण्ड डेवलपमेंट धर्मपुर द्वारा जिला प्रशासन को  सहयोगार्थ 185 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 29 एवं बीस बीघा ऋषिकेश में 15 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आजाद कालोनी में 972, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 476 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 145 ली०, चमन विहार में 35, आवास विकास में 60, शिवा एन्कलेव में 45, बीस बीघा ऋषिकेश में 55 ली०, कुल 340 ली० दूध विक्रय किया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को जाने वाले 105 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 100 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 92, भोजन हेतु 1, राशन हेतु 5,  कृषि से सम्बन्धित 2 काॅल प्राप्त हुई।

 

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/during-lock-down-social-activities-done-by-district-administration-team-on-9-may/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!