Breaking News :
>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
खेल-जगत

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच श्रृंखला को दून का स्टेडियम तैयार

देहरादून। आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 21 फरवरी से शुरू होने जा रही क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन लिए दून का राजीव गाधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य मैदान पर टर्फ विकेट को दुरुस्त करने के साथ ही प्रैक्टिस विकेट को नए सिरे से तैयार किया गया है।

अफगानिस्तान के दूसरे होम ग्राउंड में जून 2018 में अफगानिस्तान और बाग्लादेश के बीच टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। एक बार फिर दून के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन होगा।

इस बार स्टेडियम वनडे व टेस्ट मैचों की शुरुआत करने जा रहा है। 21 फरवरी से 19 मार्च तक चलने वाली सीरीज में अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच पांच वन डे, तीन टी-20 व एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

स्टेडियम के मुख्य मैदान में छह टर्फ विकेट और बाहर पांच प्रैक्टिस टर्फ विकेट हैं। मैदान में घास की लेवलिंग के साथ ही टर्फ विकेट की मुख्य पिच पर कैमिकल डालकर ठीक किया जा रहा है। साथ ही प्रैक्टिस पिच में भी मिट्टी डालकर उसे प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य पिच को ग्रीन टॉप तैयार किया है, जो तेज गेंदबाजों के मुफीद रहेगा। हालांकि, मैचों से पहले इसमें बदलाव होना संभव है।

यहां रुकेंगीं अफगानिस्तान व आयरलैंड टीमें 

अफगानिस्तान की टीम 10 फरवरी को तो आयरलैंड टीम 18 फरवरी को देहरादून पहुंच रही हैं। दोनों टीमें देहरादून के नंदा की चौकी स्थित होटल रीजेंटा एलपी विलाज में ठहरेंगीं। अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारी पांच फरवरी को देहरादून पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के रहने के लिए होटल रीजेंटा को फाइनल किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!