Breaking News :
>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, छ: की दर्दनाक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद के पास शुक्रवार देर रात्रि 2:30 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इसमें पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई। हाथरस डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की ।

घटना रात्रि 2:30 बजे की है। ग्वालियर के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। सादाबाद से चार किलोमीटर पहले बढ़ार चौराहे के पास पीछे से आ रहे अनयिंत्रित डंपर कांवड़ियों को रौंदते हुए चला गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

टक्‍कर इतनी भयानक थी क‍ि 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 25 वर्षीय रनवीर, 30 वर्षीय जबर सिंह, 40 वर्षीय नरेश पाल, 30 वर्षीय मनोज और 40 वर्षीय रमेश पाल निवासीगण बांघीखुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर शामिल हैं। विकास और अभिषेक को आगरा उपचार के लिए भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान 28 वर्षीय विकास की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गयी। अब मृतकों की संख्या छह हो गई है। हाथरस के डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!