Breaking News :
>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्ती से विधवा को मिला न्याय, बैंक ने लौटाए कागज और माफ किया ऋण

डीसीबी बैंक पर कार्रवाई के बाद ₹ 15.50 लाख का लोन हुआ माफ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 जून 2025, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त और जनहितकारी रवैये के चलते एक वर्ष से न्याय की गुहार लगा रही विधवा महिला को आखिरकार इंसाफ मिल गया। डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन ने डीसीबी प्राइवेट लिमिटेड बैंक, देहरादून की राजपुर रोड स्थित शाखा को सील कर दिया, जिससे बैंक प्रबंधन हरकत में आया और फरियादी शिवानी गुप्ता को उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और नो ड्यूज सर्टिफिकेट उनके घर जाकर सौंप दिए गए।

शिवानी गुप्ता, अमर भारती, चंद्रबनी की निवासी हैं, और उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय रोहित गुप्ता ने डीसीबी बैंक से ₹15.50 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा ICICI Lombard कंपनी के माध्यम से किया गया था। 15 मई 2024 को उनके पति के आकस्मिक निधन के बाद बीमा कंपनी और बैंक दोनों ही सहायता से मुकरते रहे, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधक को तलब करते हुए तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बैंक द्वारा टालमटोल रवैया अपनाने पर जिला प्रशासन ने 9 जून को ₹17,05,000 की आरसी जारी करते हुए 16 जून तक जमा करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर 18 जून को राजपुर रोड स्थित डीसीबी बैंक की शाखा को सीज कर उसकी चल संपत्ति कुर्क कर ली गई।

इस कार्रवाई का असर यह हुआ कि बैंक अधिकारियों ने खुद पीड़िता के घर जाकर ऋण माफ करने और नो ड्यूज सर्टिफिकेट सौंपने की कार्यवाही की। डीएम की इस त्वरित और कठोर कार्रवाई से एक ओर फरियादी को न्याय मिला, वहीं लापरवाही बरतने वाले निजी संस्थानों को सख्त संदेश भी गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा प्रेरणा से प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा, और यदि कोई संस्था या अधिकारी इसमें बाधा बनेगा तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Whatsapp Group से जुड़ने के लिए,
नीचे लिंक पर क्लिक करें ☟

https://chat.whatsapp.com/IEh74wleUvt8X0IoadNp8K

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!