Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

विरोध के चलते मसूरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा

मसूरी। नव निर्वाचित नगर पालिका बोर्ड के माल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की पहले दिन ही हवा निकल गई। पालिका की टीम ने माल रोड से अवैध ठेलियां और अतिक्रमणकारियों का अन्य सामान जब्त किया तो कई अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध कर डाला और पालिका के वाहन के आगे लेटकर उन्हें सामान ले जाने से रोक दिया।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद विरोध करने वालों को पालिकाध्यक्ष से मिलकर बातचीत का समय दे दिया गया और अभियान पर फिलहाल विराम लगा दिया गया।

अधिशासी अधिकारी एमएल शाह के नेतृत्व में पालिका अधिकारियों व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ गांधी चौक से माल रोड पर अवैध रूप से लगी ठेलियां व खोमचे आदि हटाने की कार्रवाई शुरू की और सामान जब्त कर पालिका के वाहनों में लाद दिया।

इस दौरान आंबेडकर चौक पर कुछ महिलाएं वाहनों के आगे लेट गईं और वाहनों से अपना सामान उतार लिया। तुरंत ही कोतवाली से महिला पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया गया और उतारा गया सामान फिर से जब्त कर लिया गया। यहां से पालिका कार्यालय के लिए वाहनों को कैमल्स बैक रोड होते हुए रवाना किया गया।

जो वाहन वासू सिनेमा की ओर जा रहे थे उनको महिला पटरी व्यापारियों ने सड़क पर आगे नहीं जाने दिया और पालिका ईओ और पालिका कर्मियों का घेराव शुरू कर दिया। ईओ एमएल शाह ने अतिक्रमणकारियों को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माने।

इसके बाद कांग्रेसी नेता मेघ सिंह कंडारी भी अतिक्रमणकारियों की पैरवी करने पहुंच गए और पालिका ईओ से पटरी व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने तक न हटाने का आग्रह किया। अंत में सहमति बनी कि पटरी व्यापारी पालिकाध्यक्ष से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही पटरी व्यापारियों को दो दिनों में स्वयं ही अपने खोमचे-खोखे हटा लेने का समय दिया गया।

विंटर कॉर्निवल से पहले हटेगा अतिक्रमण 

मसूरी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह के अनुसार मसूरी विंटरलाइन कॉर्निवल 25 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य रखा गया है। माल रोड से इसकी शुरुआत की गई, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिनों की मोहलत मांगी। पटरी व्यापारियों की पालिकाध्यक्ष के साथ बैठक रखी गई है। माल रोड पर खड़े दुपहिया वाहनों को हटाने के लिए पुलिस की सहायता ली जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!