Breaking News :
>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश न मिलने से तनाव में ड्राइवर ने अधिकारी के घर की फायरिंग

बागेश्वर: मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर फायर झोंकने वाला उनका चालक ही निकला। वह अवकाश के दिन भी ड्यूटी से तनाव में था। जिसको लेकर दो दिन पूर्व फोन पर भी अधिकारी से उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

मुख्य कृषि अधिकारी ने प्राथमिकी दी

सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा स्थाई निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल स्थानीय आवास चौरासी की प्राथमिकी दी। चार फरवरी 2023 की रात उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल गया। उसने गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

आरोपित के विरुद्ध धारा 307 और 504 में मामला दर्ज किया गया। आरोपित 39 वर्ष का है। उसे मेहनरबूंगा के समीप समण ग्वल मंदिर पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। इससे वह अनावश्यक रूप से परेशान था। दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने यह बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम

एसपी ने कहा कि आरोपित सरकारी वाहन चालक उमेश कनवाल पुत्र दीवान सिंह, निवासी ढूंगा-पाटली, जिला बागेश्वर की विवेचना उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह के सुपुर्द की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

चालक का अपराधिक इतिहास

कृषि विभाग के आरोपित चालक के विरुद्ध 2019 में धारा 307, 323, 504, 506 और 2020 में 323, 504 और 506 के दो मुकदमे दर्ज थे। न्यायालय ने उसे सभी मामलों में बरी किया है। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, तारा गढ़िया शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!