Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
ताज़ा खबरेंदेशपर्यावरण

बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में स्थिति लगातार बनी चिंताजनक

  • राज्य सरकारों ने उठाए बड़े कदम
  • सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है केंद्र और राज्य सरकारों को फटकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र और राज्य सरकारों को फटकार लगाई है और इस पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने को कहा है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में कई कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल इसका कुछ फायदा नजर नहीं आया है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आइए जानते हैं प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं-

दफ्तरों में भी वर्क फ्रोम होम शुरू, स्कूल-कालेज बंद

  • कोरोना महामारी के चलते काफी समय बाद दिल्ली में इसी महीने स्कूल फिर से खोले गए थे, लेकिन अभी आधे महीने बाद ही स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए अगले आदेश तक स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में भी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली में दफ्तरों में वर्क फ्रोम होम फिर से शुरू कर दिया गया है। सरकारी दफ्तरों में 100 फीसद और निजी दफ्तरों में 50 फीसद वर्क फ्रोम होम कर दिया गया है।

दिल्ली में निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध, ट्रकों की एंट्री बैन, पुरानी गाड़ियों पर भी प्रतिबंध

  • दिल्ली में जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य ट्रकों की एंट्री बैन कर दी गई है यानी दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। टिकरी बार्डर पर अनेकों ट्रकों को रोक दिया गया है। हालांकि सरकार के इस फैसले से लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। बार्डर पर इस कारण कई किमी लंबा जाम लग गया है। यह बैन 21 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा निर्माण कार्यों पर भी 21 नवंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है।
  • दिल्ली सरकार ने पेट्रोल की 15 साल पुरानी और डीजल की 10 साल पुरानी गाड़ियों पर बैन लगा दिया है। इनके अलावा राजधानी के 300 किमी दायरे में आने वाले 11 में से छह थर्मल पावर प्लांट 30 नवंबर तक बंद रहेंगे। सिर्फ पांच प्लांट में ही काम होगा। इसके अलावा गुरुग्राम में सिर्फ कानेटिविटी वाले उद्योगों को गैस संचालित करने की अनुमति रहेगी। वहीं, अनआथराइज्ड ईंधन का उद्योगों में प्रयोग वर्जित रहेगा।

पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों पर ढाई हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ ही गांवों में पराली जलाई जाती है इसलिए किसानों को सजा देने की जरूरत नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!