Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना किया शुरु, 80 फीसदी होटल हुए पैक 

शहर में हुए जाम के हालात पैदा

पर्यटक पहले ही करा रहे ऑनलाइन बुकिंग 

सैलानियों से पर्यटन स्थल हुआ गुलजार, कारोबारियों के खिले चेहरे 

नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब पर्यटकों की आमद बढ़ती ही जाएगी। वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने शहर के प्रवेश द्वार (रूसी बाईपास, नारायण नगर व पाइंस) में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में ही वाहनों को रोका। आज भी शहर में यही हालात हैं। शहर के 80 फीसदी होटल पैक हैं। एसपी यातायात व क्राइम हरबंश सिंह ने बताया कि अभी हालात सामान्य हैं। हालांकि बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुचते हैं, लेकिन पार्किंग स्थल अभी पैक नहीं हुए हैं। यहां पहुंचे सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार है। साथ ही सैलानी नौकायन का आनंद ले रहे हैं।

नैनीताल में छोटी बड़ी पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर और पाइंस में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से सैलानी शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएंगे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मानसून पहुंचने तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी। अभी शहर में करीब 80 फीसदी होटल पैक हैं। पर्यटक पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। 

उन्होंने पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों से अपील की है कि नैनीताल भ्रमण पर आने वाले सैलानियों की अपने नैतिक कर्तव्य के तहत उनकी मदद करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं, सैलानियों ने नैनीताल के साथ ही भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर का रुख भी किया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क, भोटिया तिब्बती बाजार, चाट पार्क समेत माल रोड में सैलानियों की चहल पहल बनी हुई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!