Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डदेहरादून

भारी बारिश के चलते जगह-जगह हुआ जलभराव

पुलिस ने लोगों से की धैर्य रखने और जल्दबाजी न करने की अपील 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जुलाई 2023, देहरादून। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला और सैंज के पास अवरुद्ध हो गया है, और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरकोट में अवरुद्ध है। सड़क साफ करने का काम जारी है। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने और जल्दबाजी न करने की अपील की है। कहा कि कोई जोखिम न लें और सुरक्षित रहें।

भारी बारिश के चलते प्रदेश में कई जगह पर जलभराव से बुरी स्थिति हो गई है। जौलीग्रांट भानियावाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित भानियावाला मुख्य बाजार में थानो वन रेंज के बरसाती नाले का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। जिस कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगर पालिका डोईवाला की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकासी की व्यवस्था करने की कोशिश की। उधर देहरादून एयरपोर्ट के बरसाती नाले के उफान से चोरपुलिया के पास अठुरवाला में कई घरों में पानी घुस गया। स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह ने कहा कि सुबह तड़के से ही क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है। जिस कारण एयरपोर्ट के नाले में बाढ़ आने के कारण एयरपोर्ट द्वारा पिछला गेट खोल दिया गया। इससे बरसात का पानी चोरपुलिया की तरफ अठुरवाला के कई घरों में घुस गया। वहीं गढ़वाली मोहल्ले जौलीग्रांट में भी ऐसा ही हाल है।

देहरादून मोहिनी रोड पर नदी का पानी पुल के ऊपर से आ गया। दूसरी तरफ नारायणबगड़ में बारिश के कारण थराली के सुनला में ग्वालदम हाईवे तीन घंटे बंद रहा। यहां मलबा गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। नदी उफान पर आने से एक ऑटो रिक्शा केवल विहार से बहकर भगत सिंह कॉलोनी तक आ गया। नदी में अभी रिक्शा फंसा हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्क रहें। खासकर संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!