Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक ओमकार सिंह समेत 59 प्रशिक्षु व दो प्रोफेसर को क्वारंटाइन से मिली छूट

आकाश ज्ञान वाटिका। 30 मार्च, 2020, सोमवार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) के साथ दून के लिए भी राहत की खबर है। कोरोना से संक्रमित हुए अकादमी के दो प्रशिक्षुओं को पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि तीसरे प्रशिक्षु का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, स्पेन, फिनलैंड व रूस से लौटने के बाद अकादमी के निदेशक ओमकार सिंह समेत 59 प्रशिक्षु व दो प्रोफेसर को भी क्वारंटाइन से छूट मिल गई है। निदेशक व प्रोफेसर जब कई दिनों एकांत में बिताने के बाद अपने परिवार से मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं दिखा।

आइजीएनएफए के निदेशक ओमकार सिंह ने बताया कि वह रूस गए प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ थे। प्रोफेसर निधि श्रीवास्तव स्पेन के दल व प्रोफेसर गंगा सिंह फिनलैंड गए दल के साथ शामिल थे। सिर्फ स्पेन के दल में तीन प्रशिक्षुओं में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। फिर भी विदेश से लौटे सदस्यों ने 15 से 19 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया। यह राहत की बात है कि विदेश गए सभी लोग अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

निदेशक ने बताया कि कई दिनों क्वारंटाइन के रूप में एकांत में रहना आसान काम नहीं, मगर स्वयं, परिवार व समाज की सुरक्षा के आगे यह कुछ भी नहीं। उन्होंने बताया कि जब वह घर लौटे तो पत्नी, बेटे, बेटी व भाई ने उनका स्वागत किया। क्वारंटाइन अवधि में निदेशक ने खुद को संयमित रखने के लिए योग व प्राणायाम किया।

इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन भी ऑफिस के काम निपटाए। इसी तरह दोनों प्रोफेसर व प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी एकांतवास में ऑनलाइन गतिविधियां जारी रखी। कुछ प्रशिक्षुओं ने इस दौरान विभिन्न भाषाओं को सीखने का प्रयास किया।

प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू 

आइजीएनएफए निदेशक ओमकार सिंह व अपर निदेशक एसके अवस्थी ने बताया कि 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन को देखते प्रशिक्षु आइएफएस अधिकारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग कोर्स निदेशकों ने सामग्री भी जारी करना शुरू कर दिया है।

संकट में मिली सीख रखेंगे जारी

अकादमी के अपर निदेशक अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षण बंद हो जाने के बाद ऑनलाइन माध्यम से इसे जारी रखने का निर्णय लिया गया। मगर, अब इसे भविष्य में भी जारी रखने की कवायद चल रही है। यह ऐसा माध्यम है, जिसमें समय व दूरी की कोई बाध्यता नहीं है।

घरों में क्वारंटाइन लोग न वीडियो कॉल उठा रहे, न कॉल

बाहर से आए जिन लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए घर में ही क्वारंटाइन रहने को कहा गया है, वह स्वास्थ्य विभाग को सहयोग नहीं कर रहे। उनके स्वास्थ्य का अपडेट लेने के लिए जब उन्हें वीडियो कॉल या सामान्य कॉल की जा रही है तो वह उसे रिसीव ही नहीं कर रहे। ऐसी स्थिति में विभाग के अधिकारी इस बात से भी चिंतित हैं कि कहीं ये लोग बाहर तो नहीं घूम रहे।

दून में इस समय 500 से अधिक लोगों को घर में क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। वहीं, ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो स्वास्थ्य विभाग को सहयोग नहीं कर रहे। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को हाल बयां किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने तत्काल आदेश जारी किए कि जो भी व्यक्ति होम क्वारंटाइन में अपनी स्थिति नहीं बता रहे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों को जबरन संस्थागत क्वारंटाइन करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि समाज की सुरक्षा के लिए सभी होम क्वारंटाइन लोग स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उधर, उत्तरकाशी में होम क्वारंटाइन का पालन न करने वाले पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जब टीम उनके घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिले। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में होम क्वारंटाइन का पालन न करने पर 15 लोगों का चालान किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!