Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के ख़िलाफ़ ट्विट करने वाले दुबई के शेफ़ को नौकरी से निकाला गया

मुंबई। ऐसा नहीं लगता कि प्रियंका चोपड़ा के क्वांटिको एपिसोड मामले में माफ़ी मांगने के बाद भी ये विवाद ख़त्म हो गया है। प्रियंका के ख़िलाफ़ ट्विट कर कमेन्ट करने वाले दुबई के एक फाइव स्टार होटल के रसोइये को नौकरी से निकाल दिया गया है।

दुबई के जे डब्ल्यू मैरियट मर्कुईस होटल में शेफ़ का काम करने वाले अतुल कोचर को होटल प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अतुल ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर विवादस्पद ट्विट किया था लेकिन बाद में उसके लिए माफ़ी मांग ली थी। ये तो आपको पता ही होगा कि क्वांटिको 3 के एक एपिसोड यानि ‘The Blood of Romeo’ के सीन में दिखाया गया था कि अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी का प्रोफ़ेसर हथियार में इस्तेमाल किये जाने वाले यूरेनियम को चुराता है लेकिन वो इससे पहले न्यूयॉर्क की एक कांफ्रेंस में उसे प्लांट करता खोजी दस्ता उसे पकड़ लेता है। एपिसोड में दिखाया गया कि भारतीय मूल के लोग बम प्लांट करते हैं और उसका इल्ज़ाम पाकिस्तान पर डालने की कोशिश करते हैं। इस बात से लोगों को भावनात्मक रूप से ठेस पहुंची और प्रियंका चोपड़ा का जमकर विरोध हुआ। बाद में एबीसी स्टूडियो और प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए माफ़ी मांग ली। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है “क्वांटिको सीरीज के हाल के एपिसोड से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। जिससे मैं बहुत ही दुखी हूं और क्षमाप्रार्थी हूं। ऐसा कहना मेरा लक्ष्य नहीं था और कभी भी नहीं रहेगा। इसके लिए मैं तहे दिल से क्षमाप्रार्थी हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह बात सदैव मेरे साथ रहेगी।”

भारतीय हिन्दू राष्ट्रवादियों को आतंकवादी की तरह पेश किये जाये को लेकर बढ़ते बवाल के बीच शेफ़ कोचर ने ट्विट किया था कि प्रियंका चोपड़ा ये बड़ी ही दुःख की बात है कि आपको उन हिन्दुओं की भावनाओं की कद्र नहीं है जो पिछले 2000 साल से इस्लाम के जरिये आतंकित किये जा रहे हैं। शर्म आती है आप पर। हालांकि बाद में कोचर ने उस ट्विट को डिलीट कर दिया था। बुधवार को होटल ने अपने यहां रंग महल रेस्तरां में काम करने वाले कोचर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। होटल प्रशासन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सोशल मीडिया में उनके होटल का बहिष्कार करने की धमकी आ रही थी। होटल के प्रवक्ता ने कहा कि हमें अपने सांस्कृतिक विविधता पर गर्व है। हालांकि इस मामले में अतुल ने अपनी तरफ़ से माफ़ी मांगी है और इसको लेकर अपनी बात ट्विटर पर पोस्ट भी की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!