Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

ड्रग्स टास्क फोर्स ने रायपुर क्षेत्र के पास तीन व्यक्तियों को 1.64 किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार, देहरादून। देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने रायपुर क्षेत्र में ग रोड के पास तीन व्यक्तियों को 1.64 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की चरस तैयार करने से लेकर बेचने तक पूरी चेन बनी हुई थी। वहीं, एक अन्य मामले में दो नशा तस्करों को कैद और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ अंकुश मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक विकास रावत को चरस तस्करी के धंधे में लिप्त आरोपितों का पता लगाने को कहा गया था। सूचना मिली थी कि हीरामणि जोशी रायपुर क्षेत्र में चरस का मुख्य तस्कर है और रायपुर क्षेत्र में बिकवा रहा है। सूचना के आधार पर एंट्री ड्रग्स टास्क फोर्स व रायपुर पुलिस ने संयुक्त टीम गठित करके बुधवार सुबह हीरामणि जोशी निवासी ग्राम पुजार प्रतापनगर टिहरी वर्तमान गढ़वाली कॉलोनी रायपुर, गोकल देव निवासी ग्राम बचण धनश्याली टिहरी, बर्फेश्वर ग्राम अमरसर टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपित मूल रूप से टिहरी के रहने वाले हैं। गोकल देव अपने गांव में भांग उगाकर चरस तैयार करता है। बर्फेश्वर की मदद से देहरादून में हीरामणि जोशी को चरस भेजता है। हीरामणि रायपुर क्षेत्र में पैकेट तैयार कर छोटी-छोटी मात्रा में बेचता है। बीते मंगलवार को बर्फेश्वर व गोकल देव हीरामणि को चरस देने के लिए दून आए थे, जिन्हें पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि पटेलनगर कोतवाली पुलिस 15 जुलाई 2010 को रात 10 बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर सुरेंद्र निवासी झीबरहेड़ी बिहारीगढ़ सहारनपुर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। अदालत ने सुरेंद्र को दोषी करार देते हुए एक वर्ष का कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अर्थदंड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त साधारण जेल भुगतनी पड़ेगी। एक अन्य मामले में अदालत ने शिवम थापा निवासी बल्लीवाला वसंत विहार को दोषी करार देते हुए दस महीने का कठोर कारावास व दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 28 फरवरी 2020 को कैंट कोतवाली पुलिस ने शिवम थापा को 5.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!