Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

नशा आतंक का हथियार : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी, 2023, शनिवार, देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, भाषण कार्यक्रमों के जरिए कैंसर से कैंसर से बचाव व उसकी समय पर पहचान के लिए जागरुक किया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, प्राय: देखा गया है कि तंबाकू, धूम्रपान एवं शराब जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने वाला व्यक्ति इस बीमारी की जद में आ जाता है। उन्होंने “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की और बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। अतः हम सबको नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये।

विश्व कैंसर दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इसकी रोकथाम, जल्दी पहचान और उपचार के बारे में शिक्षित और प्रेरित करना है। विश्व कैंसर दिवस का प्राथमिक लक्ष्य कैंसर से होने वाली बीमारी और मृत्यु को कम करना है।

विश्व कैंसर दिवस का महत्व

विश्व कैंसर दिवस कैंसर के वैश्विक प्रभाव के बारे में बताता है, यह बहुमूल्य मानव जीवन के नुकसान को कम करने के लिए शीघ्र पहचान और उपचार की जरूरत पर जोर देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। यह दिन दुनिया भर में व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर कैंसर के नकारात्मक परिणामों को कम करने के लिए सहयोग करने के लिए व्यक्तियों, सरकारों और संगठनों के लिए कार्रवाई का आह्वान भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!