Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

राजकीय पॉलिटेक्निक रानीपोखरी में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 03 सितम्बर 2025, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक, रानीपोखरी में एक विशेष नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया और संकल्प पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को संगठन की ओर से गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के नए पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विशेष बात यह रही कि राजकीय पॉलिटेक्निक प्रबंधन द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन को संस्थान का नशा मुक्ति नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सचिन जैन ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड की इस पवित्र धरती पर आप सबके सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। दुर्भाग्यवश, हमारी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के बीच आज नशाखोरी की एक गंभीर छाया पड़ रही है, जो हमारे युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।”
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन बताया कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक स्तर तक बढ़ रही है, जिसमें शराब, भांग और यहाँ तक कि चिकित्सकीय दवाओं का भी दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने इसे केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य का संकट बताया, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि हमें स्कूलों और कॉलेजों में नियमित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशालायें आयोजित करनी चाहिए, जिनमें मनोचिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाए। साथ ही ‘पीयर सपोर्ट ग्रुप’, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी इस दिशा में एक कारगर कदम होगा। उन्होंने माता-पिता को भी इस समस्या के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में विनोद डोभाल ने कहा, “यह लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। हम सब मिलकर ही इस लहर को रोक सकते हैं और उत्तराखंड की पवित्रता को बहाल कर सकते हैं।”

इस सार्थक पहल के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि समाज को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा और युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और रचनात्मक मार्ग की ओर प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ० अनिल कुमार सिंह अरविंद कुमार एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!