Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंविदेश

जानलेवा हमला : ड्रोन अटैक में बाल-बाल बचे इराक के प्रधानमंत्री, 6 सुरक्षा अधिकारी घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के घर पर रविवार तड़के ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए। इराकी सेना ने बताया कि आज सुबह बगदाद स्थित पीएम आवास को निशाना बनाकर विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन से हमला हुआ। यह पीएम कदीमी की हत्या का प्रयास था। इस अटैक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात 6 लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और कहा कि शांति और धैर्य बरकरार रखें। उन्होंने बताया कि बगदाद स्थित उनके आवास पर विस्फोटकों से भरे ड्रोन से हमला हुआ लेकिन वे सुरक्षित वहां से निकल गए। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के ग्रीन जोन में स्थित प्रधानमंत्री के आवास को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में देश की जनता से अपील की है कि इराक के लिए शांति बनाए रखें।

फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली हे। पूर्व इंटेलीजेंस चीफ अल-कादिमी ने पिछले साल मई माह में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था।

पिछले माह ही इराक के सुरक्षा बलों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के मारे जा चुके सरगना अबू बकर अल-बगदादी के करीबी सहायक सामी जसीम को पकड़ने में सफलता मिली। सामी आइएस का उप सरगना होने के साथ ही वित्त मामलों को भी देखता था। इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कादिमी ने ट्वीट के जरिये ही आइएस आतंकी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मुस्तफा ने कहा, ‘हमारे इराकी सुरक्षा बलों का ध्यान चुनाव कराने पर केंद्रित था, उनके गुप्तचरों ने सामी को दबोचने के लिए जटिल अभियान चलाया।’ उन्होंने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। वर्ष 2019 में अमेरिका के विशेष बल ने उत्तर पश्चिम सीरिया में बगदादी को मार गिराया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने उस समय सामी समेत आइएस के बड़े आतंकियों के बारे में जानकारी देने पर पुरस्कार की घोषणा की थी। जसीम का पूरा नाम सामी जसीम मुहम्मद अल-जबुरी है। इसे हाजी हामिद के नाम से जाना जाता है। एफबीआइ ने उसे रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस वेबसाइट पर आइएसआइएस के पूर्ववर्ती संगठन, अल-कायदा इन इराक (AQI) का एक सदस्य के रूप में दिखाया है।

एफबीआइ के अनुसार 2014 में दक्षिणी मोसुल में आइएसआइएस डिप्टी के रूप में सेवा करते हुए, उसने आइएसआइएस के वित्त मंत्री के समकक्ष के रूप में कार्य किया। वह तेल, गैस और खनिजों की अवैध बिक्री से समूह के राजस्व-सृजन कार्यों की निगरानी का काम करता था। अमेरिकी ट्रेजरी ने उसे सितंबर 2015 में ब्लैक लिस्ट कर  रखा था ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!